0:00
0:00 left
बंगाल;ममता बनर्जी ने एक भी सीट नहीं छोड़ी
पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर जो कयास लगाए जा रहा था, आख़िर वे सच साबित हुए. इस साल जनवरी से ही एकला चलो का राग अलापने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. ममता बनर्जी ने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव में अकेले ही बीजेपी, कांग्रेस और सीपीएम का मुकाबला करेगी.
ममता ने अपनी सूची में कई युवा चेहरों को शामिल कर उन्होंने एक संदेश भी देने का प्रयास किया है. लेकिन सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रहा क्रिकेटर यूसुफ पठान का. उनको मुर्शिदाबाद ज़िले की बरहमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?



