0:00
0:00 left
कांग्रेस बकाया आयकर मामले में हाईकोर्ट पहुंची
कांग्रेस ने 105 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया कर की वसूली के लिए आयकर विभाग की ओर से जारी नोटिस पर रोक लगाने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। इससे पहले शुक्रवार को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) ने उनके बैंक खातों की वसूली और फ्रीज करने की आयकर विभाग की कार्यवाही के खिलाफ स्थगन याचिका खारिज कर दी थी।
कांग्रेस के विवेक तन्खा ने कहा कि इस मामले पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है क्योंकि कांग्रेस के खातों से लेनदेन पर रोक लगा दी गयी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन ने कहा कि अगर याचिका क्रम में है तो उसे आज सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। पिछले सप्ताह, आयकर अपीलीय अधिकरण ने विगत वर्षों के ‘टैक्स रिटर्न’ में विसंगतियों के लिए जुर्माना लगाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की अपील को खारिज कर दिया था। पार्टी ने पहले कहा था कि कांग्रेस के कोष पर रोक लगाने का अधिकरण का आदेश ‘लोकतंत्र पर हमला’ है क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर दायर सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, फिल्म निर्माता को भेजा नोटिस
- चुनाव से पहले कोलकाता में बड़ी कार्रवाई: टीएमसी विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर छापा, सियासत गरमाई
- शराब नीति घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया सहित 23 को नोटिस जारी
- इंदौर के बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, दस्तावेज और डेटा खंगाल रही है टीम
- भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स का छापा,अमृतसर से आई टीम तीन ठिकानों पर कर रही है जांच
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी का ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की घंटों तलाशी




