लालू यादव के मोदी परिवार  वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला की  आपत्ति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लालू यादव के मोदी परिवार वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला की आपत्ति

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने राजद नेता लालू यादव की ओर से दिए गए परिवार वाले बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है. उन्होंने कहा है कि वह कभी भी इस तरह की बयानबाजी के पक्ष में नहीं रहे हैं.इस बयानबाज़ी पर उमर अब्दुल्ला ने कहा है, हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह रुक सी गयी है. उसे कैसे दोबारा जिंदा किया जाएगा, वोटर इन चीजों पर सुनना चाहता है. बजाए ये कि किसका परिवार है या नहीं है.

Opposition made self goal': Omar Abdullah criticises Lalu Yadav's 'no  family' jibe at Modi

ऐसे या तो हम सेल्फ गोल करते हैं. या गोल पोस्ट के आगे से गोल कीपर को हटाकर मोदी साहब से कहते हैं कि जाओ अब गोल कर लो. परिवार पर खुल्लम-खुल्ला उनको गोल दे दिया. उन्होंने मौके का इस्तेमाल किया. और बड़े तरीके से इस्तेमाल किया और कहा कि मोदी उनका है जिनका कोई नहीं. हमारे पास इसका जवाब ही नहीं है.इसके बाद लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, वो सियासी और उम्र के लिहाज से बहुत वरिष्ठ हैं. लेकिन मुझे जो थोड़ा बहुत तजुर्बा है, वो यही है कि हमें इस तरह की सियासत छोड़कर मुद्दों की सियासत करनी चाहिए. ये चौकीदार, अदानी-अंबानी, राफेल, ये परिवार ये सब चलता नहीं है.

ऐसे नारों से कभी कोई फायदा नहीं हुआ

गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू यादव ने पिछले हफ़्ते पटना में हुई जन विश्वास रैली के दौरान पीएम मोदी को घेरते हुए कहा था- ये नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं. अरे भाई, तुम बताओ न कि तुमको परिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ? ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि तुम परिवारवादी है, परिवारवाद के लिए लोग लड़ रहे हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी, व्यापारी के भाई को दिया ब्रीफकेस

इंदौर में सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी हुई। व्यापारी के भाई को ब्रीफकेस दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।