मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 7 अप्रैल को शेयर बाजार पर ट्रंप की धमकी का असर दिखा। आज के कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक लुढ़ककर 73400 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी 180 अंक नीचे 22780 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद इसमें गिरावट जारी रही।
देखते ही देखते बीएसई सेंसेक्स 950 अंक लुढ़कर 73150 और निफ्टी 288 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 22680 के स्तर पर पहुंच चुका था। जानकार बता रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की आज रात की डेडलाइन का असर दिख रहा है। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 745.66 अंकों की तगड़ी गिरावट के साथ 73361.19 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई का निफ्टी भी 228.95 अंकों की तेज गिरावट के बाद 22739.90 के लेवल पर था। निफ्टी पर कई प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा कंज्यूमर, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, आयशर मोटर्स और मैक्स हेल्थकेयर जैसे दिग्गज शेयर प्रमुख गिरावट वाले स्टॉक्स में शामिल रहे। वहीं, बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में हिंडाल्को और विप्रो शामिल रहे। आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, रियल एस्टेट और फार्मा सेक्टर के शेयरों में 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में इंडिगो, मैक्स हैल्थकेयर, एमएंडएम, आइशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल और डॉ.रेड्डी के शेयर शामिल थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में



