Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुंवशी की जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राज्य सरकार की ओर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जमानत बरकरार रहने की सूरत में सोनम के फरार होने की आशंका जाहिर करते हुए कल ही तत्काल सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शुक्रवार को सुनवाई का भरोसा दिया।

निचली अदालत ने दी थी जमानत

उल्लेखनीय है कि सोनम रघुवंशी को शिलांग की निचली अदालत  ने अप्रैल में जमानत दी थी। इसके खिलाफ मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन  29 जून को मेघालय हाई कोर्ट ने इस जमानत को बरकरार रखा था।

तुषार मेहता ने रखा सरकार का पक्ष

गुरुवार को मेघालय  सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एम एम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन बेंच के सामने रखा। सरकार की ओर से तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी महिला को सिर्फ इसलिए जमानत मिल गई, क्योंकि कोर्ट में माना कि गिरफ्तारी के वक्त उसे गिरफ्तारी के कारण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी महिला को सिर्फ इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि गिरफ्तारी के दस्तावेज में एक कानूनी धारा का नंबर लिखने में टाइपिंग की गलती थी।

पुलिस ने सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया

कोर्ट से सोनम को जमानत इसलिए मिल गई क्योंकि  गिरफ्तारी के समय पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया का सही पालन नहीं होना उसकी जमानत का आधार बना। हाई कोर्ट ने माना कि सोनम को गिरफ्तारी के समय कानून के मुताबित स्पष्ट रूप से लिखित रूप में गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए थे। मेघालय हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सोनम को गिरफ्तारी के कारण बताने के लिए 9 जून 2025 को जो दस्तावेज दिया गया था, उसे बिना ठीक से जांच-पड़ताल और सोच-विचार के तैयार किया गया था। उसमें ऐसे आरोप भी लिख दिए गए थे, जिनका इस मामले से कोई संबंध नहीं था। गिरफ्तारी के दस्तावेज में गलत धारा का जिक्र भी किया गया था।

पिछले साल हनीमून पर हुई थी हत्या

उल्लेखनीय है कि  राजा रघुवंशी मई 2025 में अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों एक होमस्टे से चेक-आउट करने के बाद लापता हो गए। कुछ समय बाद राजा का शव सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक गहरी खाई में मिला। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में शिलां पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि सोनम सहित कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं, जबकि कुछ अभी भी जेल में हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।