पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बोले अमित शाह-ममता सरकार में मां, माटी, मानुष तीनों असुरक्षित

Date:

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कोलकाता में थे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ममता सरकार में मां, माटी, मानुष तीनों असुरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रियाओं से लेकर कल्याणकारी योजनाओं तक तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ गरीबों और युवाओं में बहुत आक्रोश है।

शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को पहले कम्युनिस्ट और फिर तृणमूल कांग्रेस सरकारों ने पीछे धकेला है, लेकिन भाजपा का उद्देश्य सोनार बांग्ला बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2026 विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस) के भ्रष्टाचार, हिंसा, तुष्टीकरण और कुशासन के खिलाफ जनाक्रोश सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा संकेत है। अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कितना भी कहर बरपा लें, बंगाल में उनका सूपड़ा साफ होने वाला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का आधार कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क ही बनेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर केंद्र में आने वाले 25 सालों तक भाजपा को कोई हिला नहीं सकता। 2016 से 2025 के बीच बंगाल में 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है, जिनके त्याग को सार्थक करने का समय गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

वॉट्सएप ने मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम फीचर पेश किया है, उस पर सरकार ने देश में रोक लगा दी है। इसी के साथ केंद्र ने इस फीचर को मौजूदा आईटी एक्ट का उल्लंघन मानत हुए वॉट्सएप की मदर कंपनी मेटा को शो-कॉज नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। सरकार ने वॉट्सऐप को भारत में यूजरनेम फीचर रोलआउट रोकने को कहा है।