पंजाब विधानसभा में सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Date:

चंडीगढ़। पंजाब में आज शुक्रवार को मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया था। इसी दौरान विपक्ष ने सीएम भगवंत मान पर सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बाद में कांग्रेस के विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

बताया जाता है कि कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सीएम शराब पीकर सदन में आए हैं, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि एक स्टेड हेड पर इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं। एल्कोमीटर मंगवाकर सभी सदस्यों का टेस्ट करवाया जाना चाहिए। इसे लेकर पक्ष विपक्ष में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक प्रदर्शन करते हुए वेल के बीच में आ गए। स्पीकर ने कहा कि किसी भी सदस्य के खिलाफ ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं की जाए। कांग्रेस विधायकों ने इस बीच नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

बाजवा ने कहा-नियमित सत्र बुलाएं

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना चाहिए। हर बार विशेष सत्र बुला लिया जाता है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकलता है। अब तक आठ सत्र हो चुके हैं। न तो प्रश्नकाल रखा गया है और न ही शून्यकाल दिया जा रहा है। विधायकों को बात रखने का समय नहीं मिल रहा है, क्योंकि कई मुद्दे हैं।

मान ने कहा-विशेष सत्र पर सवाल उठाना गलत

सीएम भगवंत मान ने कहा कि विशेष सत्र पर सवाल उठाना गलत है। पिछले सत्र के दौरान बेअदबी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था जो राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू हो गया। जब कांग्रेस इस पर एतराज जाता रही थी कि राष्ट्रपति को भेजना पड़ेगा। मानसून सत्र के दौरान पूरा टाइम देंगे, जितना समय चाहिए होगा तो आपको उस विधानसभा सत्र के दौरान देंगे। कांग्रेस विधायक खैरा के मोबाइल इस्तेमाल करने पर सीएम मान ने एतराज जताया है। मान ने कहा कि मई दिवस पर प्रस्ताव पेश किया जा रहा है और यह मोबाइल से लगे हुए हैं। इस लेकर हंगामा हुआ। खैरा ने बात रखने इजाजत मांगी। इस पार हरपाल चीमा ने कहा कि इनका हमेशा व्यवहार सदन में ठीक नहीं रहा है। यह सदन में सही रूप से बैठते नहीं हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपा चला रही जनता दी विधानसभा

भाजपा शुक्रवार को अपना अलग सत्र जनता दी विधानसभा चला रही है। सत्र चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-37 में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। सत्र में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ मौजूद हैं। 

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के आदेश की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले में न तो मुकदमा दर्ज होगा और न ही कोई कानूनी कार्यवाही चलेगी।