श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोनमर्ग में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन किया। सुरंग के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की। अब्दुल्ला ने कहा कि आपने निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव कराए।
उमर उब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हम मुल्क का सौदा करने के लिए तैयार नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां मौजूद होना इस बात की गवाही है कि वो लोग जो इस मुल्क की बेहतरी नहीं चाहते, वो कभी कामयाब नहीं हो सकते उन्हें हम हमेशा हराकर वापस भेजेंगे। जम्मू कश्मीर के लोग आज इस बात से मुतमइन हैं कि इस टनल का शुभारंभ आपके हाथों हुआ। अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री साहब, आज इस सुरंग के उद्घाटन कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जो लोग इन हमलों को अंजाम देते हैं, जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं, वे कभी सफल नहीं हो सकते। उन्हें यहां हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- तिरंगे का सम्मान सबसे ऊपर: उमर अब्दुल्ला ने रिबन काटने से किया इनकार, दिखाई संवेदनशीलता
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
जम्मू-कश्मीर फिर से रियासत बनेगा
अब्दुल्ला ने कहा कि इस टनल का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। साल के 12 महीने यहां टूरिज्म होगा। आपने तीन अहम बातें की थी, दिल की दूरी और दिल्ली की दूरी मिटाने में आप लगे हैं। 15 दिन के अंदर जम्मू–कश्मीर में आपने दो प्रोजेक्ट दिए। ऐसे फैसलों से न सिर्फ दिल की दूरी बल्कि दिल्ली की दूरी भी कम होती है। अब्दुल्ला ने कहा कि आपने जम्मू कश्मीर में चुनाव कराए, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कहीं भी धांधली नहीं हुई, इसका श्रेय आपको और चुनाव आयोग को जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि आप अपना तीसरा वादा पूरा करेंगे और जम्मू कश्मीर फिर से रियासत बनेगा।


