नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- सरकार की असंवेदनशीलता उजागर, कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी घेरा

Date:

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे।
राहुल गांधी ने सोशल एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।
खड़गे ने कहा-सच्चाई छिपा रही सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. स्टेशन से आ रहे वीडियो बेहद हृदयविदारक हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौतों के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सच्चाई छिपाने की कोशिश बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। हमारी मांग है कि मृतकों व घायलों की संख्या जल्द से जल्द घोषित की जाए व गुमशुदा लोगों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए।
वेणुगोपाल ने कहा-सही आंकड़े कब सामने आएंगे
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें मरने वालों और घायलों के सही आंकड़े कब पता चलेंगे? भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय क्यों नहीं किए गए? जब पता था कि महाकुंभ के दौरान इतनीभीड़ होने वाली है तो रेलवे ने विशेष ट्रेनें क्यों नहीं चलाईं? जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे डराने वाली हैं। मैं निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। केंद्र सरकार की प्रत्यक्ष निगरानी में राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की आपदा होना बताता है कि सरकार महज जनसंपर्क करने में सक्षम है, वास्तविक प्रबंधन में वह पूरी तरह नाकाम है।
पवन खेड़ा ने कहा- लीपापोती में लगी सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि कल रात फिर एक भगदड़ मची। फिर लाचार श्रद्धालुओं की मौतें हुई। यह देश की राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ। सरकार को कभी इस बात की फिक्र नहीं है कि कैसे इन मौतों को रोका जाए।सरकार की हमेशा यही चिंता रहती है कि कैसे इन मौतों की खबरों को रोका जाए। खेड़ा ने कहा कि भगदड़ के बाद ऑपरेशन लीपा पोती चलाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्लेटफॉर्म्स पर यह दुर्घटना घटी, वहां की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि भगदड़ के पहले व बाद के घटनाक्रम से जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।