स्वामी यशवीर महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, कहा-कांवड़ बनाने वाले मुसलमानों के खिलाफ फतवा जारी करे दारूल उलूम

Date:

गाजियाबाद। अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले स्वामी यशवीर महाराज ने कांवड यात्रा को लेकर एक फिर ऐसा ही बयान दिया है। योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने पहले हरिद्वार से कांवड़ खरीदने को मना किया था, क्योंकि इसे मुसलमान बनाते हैं। अब उन्होंने कहा है कि देवबंद की इस्लामी शिक्षण संस्था दारूल उलूम से अपील की कि इन मुसलमानों के खिलाफ फतवा जारी किया जाए जो कांवड़ का निर्माण कर रहे हैं।

यूपी के गाजियाबाद में स्वामी यशवीर ने कांवड़ रूट पर ढाबों और ठेलों पर जाकर भगवान वराह की तस्वीरें और भगवा झंडे बांटे। उन्होंन कहा कि जिस भी दुकान पर भगवान वराह की तस्वीर और झंडा लगा होगा, वो सौ फीसदी हिंदू की दुकान होगी, क्योंकि मुसलमानों में वराह को हराम माना जाता है।

कांवड़ बनने वाले मुसलमानों पर कहा कि इस्लाम में मूर्तिपूजा और पूजा का सामान बनाना हराम है, इसलिए कांवड़ बनाने वाले मुसलमानों के खिलाफ दारूल उलूम देवबंद को फतवा जारी करना चाहिए। अगर कांवड़ बनाने वाले ये मुस्लिम चाहें, तो वो उन्हें वापस हिंदू धर्म में ला सकते हैं तब वो आराम से कांवड़ बना सकते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि हरिद्वार से इस बार कांवड़ खरीदी जाए क्योंकि वहां मुस्लिम समुदाय के लोग 90 फ़ीसदी कांवड़ बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।