0:00 left
नई दिल्ली। हर साल सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान होटल और ढाबों का विवाद सामने आता है। इस बार कांवड़ की खरीदी को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। स्वामी यशवीर महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे दावा कर रहे हैं कि हरिद्वार में 90% कांवड़ बनाने का काम जिहादी गैंग (मुस्लिम) लोग करते हैं।
यशवीर महाराज ने कहा कि ये जिहादी लोग भोजन में थूक और मूत्र मिलाकर उसे अशुद्ध करते हैं, तो इनकी बनाई कांवड़ भी अशुद्ध होगी। उन्होंने शिवभक्तों से अपील की कि वे हरिद्वार से कांवड़ खरीदने के बजाय अपने घर से कांवड़ बनाने का सामान लेकर जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि शिवभक्त एक डंडा, प्लास्टिक की दो छोटी कैन या लोटे लेकर हरिद्वार जाएं और पवित्र गंगा जल भरकर उसे अपने डंडे में बांधकर कांवड़ के रूप में लाएं। उनके अनुसार ऐसी कांवड़ पवित्र होगी, जबकि हरिद्वार से खरीदी गई कांवड़ अपवित्र और खंडित होती है.।
स्वामी यशवीर ने यह भी सवाल उठाया कि जिनके मजहब में मूर्ति पूजा, मूर्ति पूजा का सामान बेचना या प्रसाद बेचना हराम माना जाता है, उन्हें सनातन धर्म की कांवड़ बनाने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर हमें बिल्कुल भरोसा नहीं है, क्योंकि यह हमारी पवित्रता और सनातन धर्म की आस्था का सवाल है।



