मुंबई। महाराष्ट्र में करीब 20 साल के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक हो गए हैं। इस पर सियासी बयानों का सिलसिला जारी है। अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा-फ्रॉम MVA टू TVA… कांग्रेस को घटाकर एक नया राजनीतिक गठबंधन बना है। पहले यह MVA था अर्थात महा विकास अघाड़ी। इसका नया नाम TVA होना चाहिए– ठाकरे विकास अघाड़ी।
उल्लेखनीय है कि शनिवार 5 जुलाई को राज ठाकर और उद्धव ठाकरे एक साथ मंच पर दिखे। मराठी विजय रैली में उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मुंबई मिली। हमने इसके लिए लड़ाई नहीं। उस समय के राजनेता नहीं चाहते थे कि महाराष्ट्र में मराठी हो। अब केंद्र सरकार चाहती है– हिंदी, हिंदू और हिंदुस्ता। हमें हिंदू और हिंदुस्तान तो मंजूर है, लेकिन हिंदी नहीं। हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारे लोगों पर जबरदस्ती हिंदी थोपी जाए। राज ठाकरे ने इस मिलन के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा था कि जो काम बाला साहेब नहीं कर पाए वह काम हिंदी लागू करने की कोशिश कर फडणवीस ने कर दिया। इसके बाद फडणवीस ने भी उन्हें करारा जवाब दिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-अब छह टाइगर हमारे पास आ गए
- महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?



