रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीजर जारी, मुंह में सिगरेट दबाए आ रहे हैं नजर, बर्थडे पर फैन्स को दिया सरप्राइज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीजर जारी कर दिया गया है। रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अपने फैन्स को सरप्राज देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है। टीजर में रणवीर का शानदार अवतार देखने को मिल रहा है।

टीजर में वे लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए नजर आ रहे हैं। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें कई धुरंधर एक्टर नजर आएंगे। टीजर में संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक की झलक दिखाई दे रही है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा– एक नर्क उठेगा, अनजान मैं की सच्ची कहानी को उजागर करेगा।

टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के गैंगस्टर अवतार की झलक और आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स से होती है। वे कहते हैं– बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है। इसके बाद रणवीर सिंह भरपूर एक्शन में दिखाई देते हैं। वे कहते हैं– घायल हूं इसीलिए घातक हूं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी नजर आएंगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।