नई दिल्ली। उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर जानकारी दी कि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके कुछ ही क्षणों के लिए महसूस हुए, लेकिन इतने थे कि कई लोग डर के मारे घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की और कई जगहों से छोटे स्तर की कंपन की रिपोर्ट मिली
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- Uttarakhand के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस, कई गंभीर रूप से घायल
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई थी और वह भी जमीन के पांच किलोमीटर नीचे आया था। इसी तरह 1 जून को भी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी।



