Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा भरने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि इसमें 18-19 मजदूर फंस गए। जानकारी मिलने पर रेस्क्यू शुरू किया गया  और इनमें से कई मजदूरों को बचा लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मायापुर इलाके की है, जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में काम चल रहा था। शाम करीब 7:05 बजे टनल में अचानक पानी का तेज बहाव आने और मलबा भरने की सूचना मिली. उस समय टनल के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे। पानी और मलबा भरने के बाद कुछ मजदूर अंदर ही फंस गए।

प्रशासन ने कहा-16 का रेस्क्यू किया

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और बचाव दल सक्रिय हो गए। शुरुआती जानकारी में टनल के अंदर 18 से 19 लोगों के फंसे होने की बात सामने आई थी। हालांकि, रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  प्रशासन के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है बाकी लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान जारी है।

तेज बहाव आने से मची अफरा-तफरी

टनल के अंदर मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने लगा। देखते ही देखते टनल के कुछ हिस्से में पानी और मलबा भर गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर

रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए कई एजेंसियों को मौके पर लगाया गया है. जिला प्रशासन और पुलिस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हैं। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य संबंधित टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। बचाव दल टनल के अंदर की स्थिति को देखते हुए सावधानी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पानी और मलबे के कारण चुनौती बढ़ी हुई है, लेकिन सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को 24 साल बाद पदक दिलाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन के दौरान नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरने और संगठन को मजबूत करने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंजाब के शाही इमामों ने जताया कड़ा विरोध

पंजाब के शाही इमामों ने धीरेंद्र शास्त्री बयान पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां वापस लेने को कहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित, संसद से गलियों तक विरोध

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित। कांग्रेस संसद से गलियों तक विरोध प्रदर्शन बढ़ाएगी। जानिए नई रणनीति।

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

महाराष्ट्र के सिरोंचा जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा हुआ। दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद किए गए।

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट, जानिए किन स्टॉक्स में आई तेजी

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। जानिए पूरी खबर।

सोना ₹4133 सस्ता, कीमत 1.48 लाख पर आई; चांदी के दाम भी ₹9297 घटे

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 28 सितंबर 2026 को सोना ₹4133 सस्ता होकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी के दाम भी ₹9297 घटे।

एशियन गेम्स 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, नया रिकॉर्ड बनाया

एशियन गेम्स 2026 में नीरू धांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है।

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल हुआ। उन्होंने कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और गिरफ्तारी का सामना किया।