Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

Monsoon News: देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। मूसलाधार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भीषण भूस्खलन ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 43 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, नगालैंड और असम तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, कई सड़कें बंद हो गई हैं और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कई इलाकों में मानसून के सक्रिय रहने और भारी बारिश की आशंका जताई है।

👉 यह भी पढ़ें:

Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, 12 की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार रात बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

राजौरी की सुखतो नदी में अचानक आई बाढ़ का पानी इतना तेज था कि न्यू बस अड्डे के पास खड़े कई वाहन बह गए। भारी मलबे और उफनते नालों के कारण कई रास्ते बंद हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

वैष्णो देवी और शिवखोड़ी यात्रा पर भी असर

खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को देखते हुए पहले ही अमरनाथ यात्रा के बाद अब माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी की यात्राएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है 

Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड में भी मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरिद्वार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। राज्य के देहरादून और ऋषिकेश समेत 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश और भूस्खलन के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 84 सड़कें बंद होने की जानकारी है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर

नगालैंड में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में भी अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। माने इलाके में कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर है।

मोन शहर में भारी बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के चलते कई प्रमुख रास्ते बंद हो गए हैं। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी ढलानों पर लगातार भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है।

मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर

असम में बाढ़ से 57 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में भी बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। राज्य के सात प्रमुख जिलों में 57,000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

शिवसागर जिले में एक और व्यक्ति की मौत के बाद इस साल राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सेना और वायुसेना को भी स्टैंडबाय पर रखा है।

चराइदेव में करीब 24,000 लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं, जबकि धेमाजी में करीब 22,000 लोग बाढ़ से परेशान हैं। राज्य में लगभग 298 गांव पानी में डूबे हैं और बुरिदिहिंग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

दिल्ली-NCR में उमस से मिल सकती है राहत

जहां देश के कई हिस्से भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैं, वहीं दिल्ली-NCR में भीषण उमस के बीच आज मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान में कुछ गिरावट आने की उम्मीद है।

अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश का खतरा

मानसून की सक्रियता को देखते हुए आने वाले दिनों में भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की घटनाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।