इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक होनी चाहिए: उद्धव ठाकरे
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव के बाद अब तक इंडिया गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है, जबकि इसे तुरंत बुलाया जाना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- बीएमसी चुनाव में हार के बाद बोले उद्धव ठाकरे-भाजपा ने पैसे के बल पर जीता चुनाव
- बीएमसी चुनाव में ठाकरे बंधुओं का आरोप-मतदाताओं के ऊंगली से मिट जा रही है स्याही, चुनाव आयुक्त को निलंबित करने की मांग
- मुंबई बीएमसी चुनावों के लिए उद्धव-राज ठाकरे ने जारी किया घोषणा पत्र, एक बार फिर मराठी कार्ड खेलने की कोशिश
- बीएमसी चुनाव के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान- भाजपा ने हमारा गलत इस्तेमाल किया और कांग्रेस के साथ भी ऐसा ही अनुभव
उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन की बैठक हो। बिहार में चुनाव होने वाले हैं, और अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होंगे। हमारे यहां मुंबई (बीएमसी) में भी चुनाव होने हैं।”
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। ठाकरे ने कहा, “ब्रिटेन जैसे विकसित देश में भी चुनाव बैलेट पेपर से होते हैं, तो भारत में क्यों नहीं?”
गौरतलब है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जो केंद्र सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाने के लिए बना है।


