👉 यह भी पढ़ें:
- गोरखपुर में रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, साढ़े पांच घंटे परेशान रहे यात्री
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- B-52 Bomber Crash: उड़ान भरते ही मौत का मंजर! अमेरिकी एयर फोर्स का शक्तिशाली विमान हुआ तबाह, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
- मोदी-मैक्रों की ‘मेगा डील’! राफेल से लेकर न्यूक्लियर और AI तक बड़े फैसले, क्या बदलने वाली है भारत-फ्रांस साझेदारी की तस्वीर?
- ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलीबारी पर मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले—“लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं”
- ताइवान के पास चीन का बड़ा दांव: 40 दिनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद, बढ़ा सैन्य तनाव
0:00 left
एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों की घुसपैठ पर मैक्रों की कड़ी निंदा
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों की घुसपैठ को “उकसाने वाला और गैर-ज़िम्मेदाराना” कदम करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
मैक्रों ने एक्स पर लिखा, “मैं एस्टोनिया में रूसी विमानों के घुसपैठ की कड़ी निंदा करता हूं। यह रूस की लगातार उकसाने वाली और ग़ैर-ज़िम्मेदाराना कार्रवाइयों की एक और कड़ी है।” उन्होंने एस्टोनिया सरकार को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि इन बार-बार होने वाले उल्लंघनों के जवाब में सुरक्षा का मजबूत रुख अपनाया जाएगा।
एस्टोनिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को तीन रूसी मिग-31 लड़ाकू विमान बिना अनुमति के उसकी हवाई सीमा में दाख़िल हुए और फ़िनलैंड की खाड़ी के ऊपर लगभग 12 मिनट तक उड़ान भरते रहे।
नेटो (NATO) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन रूसी लड़ाकू विमानों को इंटरसेप्ट किया। एस्टोनिया ने इस घुसपैठ को दुस्साहसपूर्ण बताते हुए इसकी तीखी निंदा की है।



