👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
0:00 left
दिल्ली में स्कूलों को बम धमकी का सिलसिला जारी, कई संस्थानों में मची दहशत
दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का दौर थम नहीं रहा है। शनिवार को एक बार फिर कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट और पांच सितारा होटल ताज पैलेस को भी ईमेल के जरिए बम धमकी दी गई थी। उस मामले में भी डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की जांच में कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमिटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) जैसे नामी संस्थान शामिल हैं।
जुलाई में तो महज चार दिनों में ही 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ईमेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है।



