अमेरिका के ताजा हमलों के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए “सम्मानजनक रास्ता” तलाशने को तैयार है।
ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि ईरान हमेशा बातचीत और समझौते के सिद्धांतों का पालन करता रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका
- भाजयुमो इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति में संघ का रोड़ा, दावेदार हाथ जोड़कर पूछ रहे-आखिर हमारी क्या गलती है सरकार?
उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि दूसरा पक्ष सिर्फ वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाए।” राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी समझौतों और दस्तावेजों पर तेजी से काम हो रहा है।
इस बीच, ईरानी मीडिया ने बंदर अब्बास इलाके में विस्फोट की खबर दी, जबकि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल ठिकानों और संदिग्ध नौकाओं पर हमले की पुष्टि की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन हमलों को ‘आत्मरक्षा’ में की गई कार्रवाई बताया है।



