K. Annamalai : तमिलनाडु में भाजपा की राजनीति से अलग हुए अन्नामलाई, नितिन नवीन ने मंजूर किया इस्तीफा

Date:

नई दिल्ली। कभी आईपीएस की नौकरी छोड़ जोर-शोर से भाजपा में आए तमिलनाडु के पूर्व भाजपा अध्यक्ष कें. अन्नामलाई अब पार्टी से अधिकृत तौर पर अलग हो गए हैं। अन्नामलाई ने नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि  अन्नामलाई पिछले कुछ सालों में तमिलनाडु बीजेपी के सबसे प्रमुख और चर्चित नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की थी।  ऐसे में उनका इस्तीफा तमिलनाडु की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

2 जून को सौंपा था इस्तीफा

के. अन्नामलाई ने 2 जून को नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना 5 पन्नों का इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा देने के बाद अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

भाजपा में 2021 में हुई थी एंट्री

के. अन्नामलाई 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया और अपनी आक्रामक शैली के कारण काफी चर्चा में रहे। हालांकि पिछले साल भाजपा और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की परिस्थितियों के चलते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। उस समय उन्होंने आलाकमान के फैसले को स्वीकार कर लिया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‌‌‌Bihar Vidhan Parishad के लिए भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार, जदयू ने निशांत कुमार को उतारा

बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा और जदयू ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को जहां उम्मीदवार बनाया है, वहीं जदयू ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को टिकट दिया है।