IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया  फैंस का दिल 

Date:

IPL 2026 Final में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर आरसीबी ने एक बार फिर खुद को आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में साबित कर दिया।

लेकिन मैच खत्म होने के बाद सभी की नजरें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर थीं। फाइनल में हार के बावजूद गिल ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

गिल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आरसीबी को बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी ने पूरे टूर्नामेंट में निडर क्रिकेट खेला और वे इस सफलता के पूरी तरह हकदार हैं।” उनके इस संदेश को खेल भावना की मिसाल माना जा रहा है।

हालांकि फाइनल मुकाबला गिल के लिए यादगार नहीं रहा। गुजरात टाइटंस के कप्तान सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज हेजलवुड ने तीसरे ओवर में उनका महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया।

फाइनल में भले ही गिल का बल्ला नहीं चला, लेकिन पूरे IPL 2026 सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 722 रन बनाकर गुजरात टाइटंस को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई और टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए।

अब क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा इस बात की है कि क्या शुभमन गिल अगले सीजन में गुजरात टाइटंस को फिर से खिताब की दौड़ में ला पाएंगे, या फिर आरसीबी का दबदबा जारी रहेगा?

आपकी नजर में IPL 2026 का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी कौन रहा—वैभव सूर्यवंशी,शुभमन गिल, विराट कोहली या कोई और? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।