👉 यह भी पढ़ें:
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
- PM Modi Australia Visit: क्या भारत बनेगा दुनिया का नया भरोसेमंद पार्टनर? ऊर्जा संकट के बीच मेलबर्न से पीएम मोदी का बड़ा संदेश
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री के पद पर कैसे पहुंच गया है। कांग्रेस खुद को मोहब्बत की दुकान वाली कहती है। अब तो मोहब्बत की दुकान वाले मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं। कब्र खोदना उनका नारा नहीं भाव है।
पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी‘ के नारे लगा रहे हैं। ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात करती है। क्या ये संविधान का अपमान नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी ने देश के साथ अन्याय किया था। उन्होंने सिंधु जल समझौता करके बहुत बड़ी गलती की थी। हमने उस समझौते को एबेंस में डाल दिया, इसलिए आप मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की परेशानी कुछ और है. ये पचा नहीं पा रहे की मोदी यहां तक पहुंचा कैसे और पहुंचा तो पहुंचा मोदी टिका कैसे है, इसलिए एक ही रास्ता उनको लग रहा है की मोदी तेरी कब्र खुदेगी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी स्टार्टअप कल्चर को बल नहीं दिया। ये अपने घर के स्टार्टअप को भी ठीक नहीं कर पा रहे। हमारी सरकार ने आज 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप को सपोर्ट किया। इनके पास एक ही रास्ता है, मोदी तेरी कब्र खुदेगी।
कांग्रेस को लगता है पीएम की कुर्सी उनकी जागीर
पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में बार–बार खबर आती थी सेना के पास गोला–बारूद, बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं है। बर्फ में खड़े होने के लिए जूते तक नहीं है। हमने देश जवानों के लिए खजाने खोल दिए। इसलिए उनके पास कोई रास्ता बचा नहीं है और मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं। कांग्रेस को लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी उनकी जागीर है. कांग्रेस को यह तनाव है कि मोदी यहां तक कैसे पहुंचा है। नेहरू ने देश के साथ बहुत अन्याय किया था, हमने उसे सुधार दिया। हमने 370 की दीवार गिरा दी, इसलिए कब्र खोदना चाहते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर पीएम ने कसा तंज
पीएम मोदी ने विपक्ष के विरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए कहा–उम्र को देखते हुए खड़गे जी बैठकर नारेबाजी करें। पीएम के भाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी कर के सदन से वॉकआउट कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग थक कर चले गए उन्हें जवाब देना होगा। कांग्रेस की वजह से देश को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस के पास न सोच है और न इच्छाशक्ति है। खुद को राजा समझने वाले लोग भी आर्थिक समानता की बात करते हैं।



