👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- पूरे जाट समाज से मांगें माफी
- अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
0:00 left
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज सोमवार को कफ सिरप के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि जो फोटो रिलीज हो रही हैं। देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वे तुरंत देश छोड़कर भाग जाते हैं और मुझे लगता है कि आपके बबुआ के साथ भी यही हो रहा है। वह भी फिर से देश छोड़कर इंग्लैंड घूमने निकल जाएगा और आप लोग यहीं चिल्लाते रह जाएंगे।
प्रश्नकाल के दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। माननीय सदस्य को पूरा अध्ययन करके आना चाहिए, सदन की गरिमा का ध्यान भी रखना चाहिए। मुझे इसलिए भी खड़ा होना पड़ा कि क्योंकि नेता विरोधी पक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही इस मुद्दे को उठाया, आपने भी इसको छेड़ा है आपकी मजबूरी भी समझ सकता हूँ कि चोर की दाढ़ी में तिनका।
कोडीन से यूपी में कोई मौत नहीं
सीएम योगी ने कहा कि पहली बात तो ये है कि कोडीन कफ सिरप से उत्तर प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है। दूसरी बात, इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश सरकार यह केस कोर्ट में जीत चुकी है। तीसरी बात उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े होलसेलर, जिसे सबसे पहले एसटीएफ ने पकड़ा था उसे 2016 में समाजवादी पार्टी ने लाइसेंस जारी किया था। कोडीन कफ सिरप का उत्तर प्रदेश में प्रोडक्शन नहीं होता, मध्य प्रदेश और अन्य राज्य में होता है और मौत के मामले भी दूसरे राज्यों में हुए हैं।



