मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ बड़बोले नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपनी उपेक्षा से इतने त्रस्त हो गए कि उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव को पत्र लिख दिया। हालांकि उन्होंने इसमें इंदौर की उपेक्षा की बात की है, लेकिन इंदौर के बहाने उन्होंने अपना ही दर्द बयां किया है। भाजपा में इस बात की चर्चा है कि मंत्रीजी को इंदौर की चिन्ता कब से सताने लगी। ऐसा होता तो अपनी ‘अपनी डफली अपना राग’ की तर्ज पर नहीं चल  रहे होते।

विजयवर्गीय ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा है कि पिछले ढाई साल से उन्हें असहयोग, उपेक्षा और विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यदि इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो जनता की आवाज को सार्वजनिक मंच पर उठाना उनकी मजबूरी होगी।

👉 यह भी पढ़ें:

योजनाओं में देरी का मुद्दा उठाया

विजयवर्गीय ने पत्र में मास्टर प्लान में देरी, इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन के नाम को लेकर आपत्ति, एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विभाजन, पीथमपुर में सुविधाओं की कमी और सिंहस्थ के कामों में इंदौर की अनदेखी जैसे मुद्दे उठाए हैं। 20 जून की इस चिट्ठी के साथ उन्होंने पहले लिखे गए पत्र भी लगाए हैं, जिनमें इंदौर के मास्टर प्लान और मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी का नाम इंदौर केंद्रित रखने की मांग की गई थी।

सीएम पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप

सीएम यादव को लिखे पत्र में विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश के मुखिया और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्हें सहयोग की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें लगातार असहयोग और उपेक्षा ही मिली। उनके विभाग से जुड़े स्थानांतरण भी कई बार उनकी जानकारी के बिना कर दिए जाते हैं। इंदौर के विकास की गति बढ़ाने की बात तो दूर, शहर को उसका न्यायोचित हक भी नहीं मिल पा रहा है।

मास्टर प्लान के बहाने घेरने की कोशिश

विजयवर्गीय ने पत्र में कहा है कि इंदौर का मास्टर प्लान करीब दो साल पहले मुख्यमंत्री को भेजा जा चुका है। विभागीय और मुख्य सचिव स्तर पर भी कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन अब तक इसे जारी नहीं किया गया। पहले भी इस संबंध में पत्र लिखा था, लेकिन न जवाब मिला और न ही कोई चर्चा हुई।

मेट्रोपॉलिटन रीजन का भी मुद्दा उठाया

पत्र में विजयवर्गीय ने इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन के नाम को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र है और मेट्रोपॉलिटन रीजन की हर चर्चा इंदौर केंद्रित रही है, लेकिन अधिसूचना में इसका नाम “उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन” कर दिया गया। इस पूरे रीजन में इंदौर का हिस्सा शत-प्रतिशत है जबकि उज्जैन का हिस्सा करीब 59 प्रतिशत है।

उज्जैन के नाम से साधा निशाना

विजयवर्गीय ने RGPV को तीन हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में इकाइयां प्रस्तावित की गई हैं, लेकिन 1952 से स्थापित इंदौर के एसजीआईटीएस को नजरअंदाज किया गया।  विजयवर्गीय ने उज्जैन को लेकर भी सीएम यादव पर वार किए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि नए विक्रमपुरी उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं जबकि पीथमपुर की उपेक्षा हो रही है। इसी तरह विजयवर्गीय ने इंदौर एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने और सिंहस्थ के कामों में इंदौर को शामिल नहीं किए जाने पर भी असंतोष जताया है। उन्होंने जल संकट के दौरान इंदौर शहर को विशेष राहत नहीं मिलने की बात भी पत्र में लिखी है।

इंदौर के भाजपा नेता भी हैं हैरान

विजयवर्गीय के इस पत्र को लेकर इंदौर के विधायक और भाजपा के नेता हैरान हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जब इंदौर को लेकर इतना ही दर्द था तो अलग गुट बनाकर क्यों पड़े रहते हैं? इंदौर के किसी विधायक को साथ लेकर कभी चलने की कोशिश नहीं की। संगठन में नियुक्तियों से लेकर विकास कार्यों तक की बैठकों में भी विधायकों की उपेक्षा होती है।

आखिर किसी भी सीएम से क्यों नहीं बनती?

भाजपा के नेता यह भी सवाल उठा रहे हैं कि पार्टी ने विजयवर्गीय को इतने बड़े पद पर बिठा रखा है, फिर ऐसा क्या हुआ कि सीएम से नहीं बनती। इसके पहले भी जब शिवराज सिंह चौहान सीएम थे, तब भी विजयवर्गीय की उनसे कभी नहीं बनी। भाजपा नेता यह भी कह रहे हैं कि इंदौर की उपेक्षा के लिए मंत्री विजयवर्गीय ही ज्यादा जिम्मेदार हैं। वे अपनी फितरत से बाज नहीं आते, जिसके कारण इंदौर का नुकसान हो रहा है।

अब बता रहे आंतरिक मामला

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि विजयवर्गीय ने यह पत्र पहले खुद ही मीडिया तक पहुंचाया और अब कह रहे हैं कि यह हमारा आंतरिक मामला है। यह भी कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता कि पत्र मीडिया तक कैसे पहुंचा? जो लोग मंत्रीजी को जानते हैं, उन्हें पता है कि वे अपनी खबरें मीडिया तक पहुंचाने में कितने माहिर हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत, राहत कार्य जारी

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत के मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारतीय टीमों के मैच और संभावनाएं।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया, जिसमें शक्कर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?

जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार। बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर।

भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव

भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।

काला सागर में फिर शुरू होगा सुरक्षित व्यापार? जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री की अहम बातचीत

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता

तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।

Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा

कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।

नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।

इंदौर: बीमारी से तंग आकर बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख।

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

मध्य प्रदेश में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य। यह प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर

अमेरिका ने वीजा इंटरव्यू रोक दी है, भारतीय आवेदकों पर असर पड़ा है। ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम के कारण यह रोक लगाई गई है।

राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की प्रेजेंस ने राया और रूमी के किरदारों में जान डाल दी है। यश की अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया है।

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।