उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार स्लीपर बस पहले एक कार से टकराई और फिर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।
यह हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर नंबर की कार में कुल 8 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच MV AMIR1 से मदद की गुहार
- US-Iran Conflict: ईरान के ‘अचानक मिसाइल हमले’ का अमेरिकी दावा, जवाब में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
- France Wildfire News: फ्रांस में बेकाबू जंगल की आग, बोर्दो शहर से सिर्फ 15 किमी दूर पहुंची लपटें; राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया ‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे भयावह संकट’
- Aamir Khan Third Marriage Row: नितेश राणे का बड़ा बयान, बोले- ‘क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?’
- राजस्थान सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण बस-ट्रक टक्कर, 8 की दर्दनाक मौत, कई घायल
कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे के समय बस में करीब 85 यात्री सवार थे। बस के पलटने से 17 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाया गया, जबकि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञ लगातार एक्सप्रेस वे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सतर्क ड्राइविंग की सलाह देते रहे हैं।



