भागीरथपुरा के पानी से मैंने पूछा-इतनी जान लेने के बाद भी शर्म नहीं आती, पानी बोला-मुझसे ज्यादा शर्म तो उन्हें आनी चाहिए, जिन्होंने मुझे गंदा बनाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-अर्द्धेन्दु भूषण

देश में आठवीं बार सबसे साफ शहर का खिताब जीत चुका इंदौर इन दिनों अपना दामन छुपाता फिर रहा है। सच ही तो है, इतने साफ शहर का पानी आखिर इतना गंदा कैसे हो सकता, जिससे 17-18 लोगों की जान चली जाए। लेकिन, भागीरथपुरा में ऐसा हुआ। जब ऐसा हो गया तो सूट-बूट में सजे-धजे स्वच्छता का अवॉर्ड लेने वाले नेताओं से लेकर फाइलें बगल में दबाकर बैठे अफसर तक बचने के रास्तें ढूंढ रहे हैं। मैंने सोचा भागीरथपुरा के पानी से ही बात कर ली जाए। आखिर बेचारा इतनी बदनामी जो झेल रहा है।

मैंने पूछा-तुम तो पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हो। हर तरफ सिर्फ तुम्हारी ही चर्चा है।

बोला पानी-इसे तुम नाम रोशन करना कह रहे हो। यहां लोगों की जानें जा रही हैं और तुम्हें हंसी-ठिठोली सूझ रही है।

मैंने पूछा-भले ही तुम खलनायक बने हो, लेकिन चर्चा तो तुम्हारी ही हो रही है।

बोला पानी-ऐसी चर्चा किस काम की। जिस मालवा में कहावत है-पग-पग रोटी, डग-डग नीर। वहां अगर पानी की बदनामी हो जाए तो भला किसे अच्छा लगेगा।

मैंने पूछा-आखिर तुम इतने गंदे कैसे हो गए, जो लोगों की जान पर बन आई?

बोला पानी-तुम थोड़े पढ़े-लिखे हो भी या नहीं। वह गाना तो सुना ही होगा-पानी रे पानी तेरा रंग कैसा…अरे, मेरा न कोई रंग है, न जात-पात और न ही कोई धर्म। मैं तो पानी हूं, निर्मल पानी। अब मुझे जैसा बनाओगे, मैं तो वैसा ही रहूंगा।

मैंने पूछा-इतना बड़ा कांड करने के बाद भी प्रवचन दे रहो हो, तुम्हें शर्म-वर्म नहीं आती?

बोला पानी-तुम मुझे बेशर्म बोल रहे हो। उनसे पूछो न जिन्होंने मुझे गंदा बनाया। उनसे पूछो न, जिनको वोट देकर तुमने नेता महापौर, मंत्री और पार्षद बनाया। उनसे पूछो जो मेरी पाइप लाइन बदलने की फाइल दबाकर वर्षों बैठे रहे?

मैंने पूछा-नाराज मत हो, लेकिन थोड़ी जिम्मेदारी तो तुम्हारी भी बनती है।

बोला पानी-हां, सारी जिम्मेदारी तो मेरी ही है। वो जो बड़ी-बड़ी गाड़ियों में हूटर बजाए घूमते हैं-वे पाक साफ हैं। वे अफसर जो इंदौर आकर रातोंरात तिजोरियां भर लेते हैं, वे तो गाय के शुद्ध दूध से धुले हैं।

मैंने पूछा-उन पर तो कार्रवाई हो चुकी। खुद सीएम ने इन पर एक्शन लिया है। कई तो निलंबित भी हो गए और कुछ हटा दिए गए?

बोला पानी-मुझे तुम्हारी समझ पर तरस आता है। इन अफसरों का शहर से क्या लेना-देना। ये तो इंदौर को चारागाह समझ आते हैं, और अपना पेट भर चले जाते हैं। उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, जो इस शहर के हैं। जिन्हें तुम लोगों ने चुना है और जो वर्षों से इंदौर की जिम्मेदारी लेकर बैठे हैं।

मैंने पूछा-वे नेता हैं। वे चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। उन पर सरकार कैसे कार्रवाई कर सकती है?

बोला पानी-क्यों नहीं हो सकती कार्रवाई? क्या उनकी कोई जवाबदारी नहीं। क्या अफसर बिना उनके इशारे पर काम कर सकते हैं? नगर निगम में तो एक फाइल भी उनकी इच्छा के बिना आगे नहीं बढ़ती।

मैंने कहा-सारे नेता तो यही कह रहे थे कि अधिकारी नहीं सुनते, फिर तुम ऐसी बात क्यो कर रहे हो? बेचारे सब असहाय थे, उनकी कोई गलती नहीं।

बोला पानी-यह सब चोचले हैं। सबको पता है कि कौन असहाय है। अगर अफसर मनमानी कर रहे थे, तो नेता क्या कर रहे थे? क्या शहर की जिम्मेदारी अफसरों की है? अगर अफसर आपकी नहीं सुनते तो कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते? आखिर जनता ने तो आपको अपने भले के लिए ही चुना है?

मैंने पूछा-कुर्सी छोड़ना इतना आसान नहीं होता। तुम्हें भी पता होगा कि कुर्सी पाने में कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं?

बोला पानी-तो मुझे इन घटनाओं के लिए दोषी न ठहराओ। जो कुर्सी नहीं छोड़ सकते, जो जनता की जान नहीं बचा सकते, जिन्हें इन घटनाओं पर शर्म भी नहीं आती, उनसे जाकर कहो-मेरी गंदगी में ही…।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।