👉 यह भी पढ़ें:
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
- भारतीय जहाजों पर हमले पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-मोदीजी ने पूरे देश की नाक कटा दी
- बंगाल के चुनाव परिणाम पर बोले अरविंद केजरीवाल-भाजपा ने जनतंत्र को हाईजैक कर लिया
- शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी
- आबकारी घोटाले में क्लीन चिट मिलने के बाद जंतर-मंतर पर गरजे अरविन्द केजरीवाल- जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारा
0:00
0:00 left
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा सरकार ने दायर किया केस
हरियाणा सरकार ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत जिला अदालत की सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज करवाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के यमुना में जहर मिलने के बयान को लेकर उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2(डी) और 54 के तहत केस दर्ज कराया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल का बयान
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि केजरीवाल के बयान से दिल्ली और हरियाणा के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की गई, जो कि एक गैर-जिम्मेदाराना कदम है। उन्होंने कहा,
“कोई भी व्यक्ति यदि आपदा की गंभीरता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है और इससे जनता में भय फैलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसी कानून के तहत अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।”
क्या है आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 2(डी) और 54?
-
धारा 2(डी): किसी भी आपदा से संबंधित गैर-प्रामाणिक या भ्रामक जानकारी फैलाना।
-
धारा 54: यदि कोई व्यक्ति किसी आपदा की गंभीरता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है और झूठी अफवाह फैलाता है, जिससे जनता में दहशत पैदा होती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।



