👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- पटना में बीपीएससी परीक्षा रद्द की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन
- दिल्ली-पटना एअर इंडिया फ्लाइट में बर्ड हिट, सभी 164 यात्री सुरक्षित
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील पर बड़ा सवाल: 34 बच्चे बीमार, प्रिंसिपल सस्पेंड
0:00 left
नई दिल्ली। बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। इसे देखते हुए मोदी कैबिनेट ने बिहार पर जमकर प्यार बरसाया है। मोदी कैबिनेट ने बुधवार (को बिहार और पड़ोसी राज्यों में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 7,616 करोड़ रुपए की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन मंजूरी के साथ अब तक मोदी सरकार बिहार को 11 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों की मंजूरी दे चुकी है.
मोदी कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 3,169 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर–दुमका–रामपुरहाट रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 4,447 करोड़ रुपये की लागत से बक्सर–भागलपुर हाई–स्पीड कॉरिडोर के फोर लेन के मोकामा–मुंगेर खंड के निर्माण को मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने बताया कि यह बक्सर से भागलपुर कॉरिडोर का एक खंड है। इसका निवेश 4,447 करोड़ रुपये होगा। यह दक्षिणी बिहार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसकी लंबाई मोकामा से मुंगेर तक 82 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट के कारण लगभग 1 घंटे का समय बचेगा।
पीएम मोदी लगातार दिखा रहे मेहरबानी
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी लगातार बिहार पर मेहरबानी दिखा रहे हैं। पिछले दिनों में वे कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं और हर बार करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन किया है। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाकर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल चुके हैं, वहीं भाजपा सौगातों के माध्यम से जनता के दिल जीतने की कोशिश में लगी है।



