Videsh

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार

सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में कनाडा पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है

गाजा में संघर्ष विराम के लिए मिस्र में चल रही शांति वार्ता रहेगी जारी

गाजा से इसराइली बंधकों की रिहाई और संघर्ष विराम के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रही शांति वार्ता रविवार को भी जारी रहेगी

तुर्की ने इजराइल को लेकर किया अहम फैसला;व्यापार पर रोक 

तुर्की ने इजरायल के साथ सभी तरह के व्यापार किए जाने पर रोक लगा दी है. तुर्की ने गाजा में बिगड़ते हुए मानवीय संकट के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है

 गाजा  में संघर्ष विराम;वार्ता के लिए हमास  काहिरा जाएगा

हमास ने पुष्टि की है कि गाजा में संघर्ष विराम से जुड़ी वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए उसका प्रतिनिधिमंडल आज काहिरा जाएगा

पन्नू की हत्या की नाकाम कोशिश में रॉ शामिल;वॉशिंगटन पोस्ट का दावा 

वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि बीते साल खालिस्तान समर्थक नेता और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ शामिल थी

कनाडा;पीएम जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में खालिस्तान के समर्थन में लगे नारे

कनाडा में बैसाखी मिलन के एक समारोह में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भाषण के दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगे

हमास का दावा- रफ़ाह में इसराइली बमबारी में 30 लोगों की मौत

हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि इसराइली बमबारी के चलते दक्षिण गाजा के शहर रफ़ाह में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है

पाकिस्तान;इसहाक़ डार को देश का उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है.

यूक्रेन के सेना प्रमुख ने माना- मोर्चे पर बेहद ख़राब  हैं हालात

यूक्रेन के सेना प्रमुख ने स्वीकार किया है कि मोर्चे पर हालात बेहद ख़राब हो गए हैं

इराक;संसद में समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने का  बिल पास 

इराक की संसद में समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने वाला बिल पास हो गया है. इस बिल में समलैंगिक संबंध रखने पर 10 से 15 साल तक की सजा का प्रावधान है.

एस्ट्राजेनेका साइड इफेक्ट पर बोला- टीके से जम सकता है खून का थक्का

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार माना है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

हमास ने दिया दो और इजरायली नागरिकों के ज़िंदा होने का सबूत दिया,जारी किया वीडियो 

हमास ने नया वीडियो जारी करते हुए अगवा किए गए दो और इजरायली नागरिकों के ज़िंदा होने का सबूत दिया है.

यूक्रेन को जल्द पैट्रियट मिसाइलें भेजेगा अमेरिका

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वह जल्द पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें यूक्रेन भेजगा. हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 6 बिलियन डॉलर की सैन्य मदद देने का ऐलान किया है.

अमेरिका ने चीन को दी  चेतावनी 

यूक्रेन के खिलाफ हमले में रूस की मदद करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने चीन को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है

अमेरिका ने गुप्त रूप से यूक्रेन की मदद के लिए दी लंबी दूरी वाली मिसाइलें

रूसी सुरक्षाबलों का सामना करने के लिए यूक्रेन ने अमेरिका की ओर से गुप्त रूप से दी गई लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है

अमेरिका; बैन के खतरे को लेकर टिकटॉक ने दी  प्रतिक्रिया

टिकटॉक ने कहा है कि वह उस 'असंवैधानिक' क़ानून को अदालत में चुनौती देगा, जिसके परिणामस्वरूप उसे अमेरिका में प्रतिबंधित किया जा सकता है

रूस ने यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर किया बड़ा हमला, सीमा पर 66 ड्रोन मार गिराए

यूक्रेन का कहना है कि रूस ने भीषण बमबारी में उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है.

तंज़ानिया में बाढ़; 155 लोगों की मौत, 51 हजार से ज़्यादा परिवार प्रभावित

तंज़ानिया में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 155 लोगों की मौत हो गई है.तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने ये जानकारी दी है

स्पेन के प्रधानमंत्री की  पत्नी के खिलाफ जांच शुरू; पीएम  ने सार्वजनिक काम रोका

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने एक अदालत की ओर से उनकी पत्नी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने के बाद अपनी पब्लिक ड्यूटीज को फिलहाल रोक दिया है

जर्मनी में राजनेता का सहायक चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार

जर्मनी में पुलिस ने चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में यूरोपीय सांसद के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

गाजा  के समर्थन में नामांकित लेखकों ने  नाम लिया वापस ;पेन अमेरिका अवॉर्ड समारोह रद्द

गाजा में जारी जंग के विरोध में दर्जनों नॉमिनेटेड लेखकों के नाम वापस लेने के बाद साहित्य से जुड़े समूह पेन अमेरिका ने अपने सालाना पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया

ईरान के राष्ट्रपति  रईसी का  पाकिस्तान दौरा; अमेरिका की  चेतावनी

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के पाकिस्तान दौरे के पर दोनों देशों के बीच हुए कारोबारी सौदों को लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है.

गाजा  युद्ध के 200 दिन, इजराइल ने तेज की बमबारी

गाजा में इजरायल और फ़लस्तीनियों के बीच युद्ध छिड़े 200 दिन से अधिक हो गए हैं. हाल के कुछ सप्ताहों में इसराइल ने इस युद्ध के दौरान की सबसे भीषण बमबारी गाजा पर की है

ब्रिटेन की संसद में पास हुआ शरणार्थियों को रवांडा भेजने वाला बिल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के महत्वाकांक्षी रवांडा बिल को औपचारिक तौर पर मंज़ूरी मिल गई है.

देश की सेना पर किसी तरह का  प्रतिबंध को अस्वीकार; नेतन्याहू 

इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने देश की सेना पर किसी तरह के प्रतिबंध को अस्वीकार करने की बात कही है

मलेशिया: हवा में नौसेना के दो हेलीकॉप्टर  टकराए ;  10 लोगों की मौत

सैन्य अभ्यास के दौरान मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से 10 लोगों की मौत हो गई है

 61 अरब डॉलर का राहत पैकेज;ज़ेलेंस्की बोले-  बचाई जा सकेंगी हज़ारों  ज़िंदगी

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यूक्रेन की मदद के लिए 61 अरब डॉलर का राहत पैकेज पास होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी है.

दक्षिण कोरिया;क़र्ज़ कम ब्याज पर देगा  यूक्रेन को दो अरब डॉलर का कर्ज 

दक्षिण कोरिया ने अगले पांच साल के भीतर यूक्रेन को दो अरब डॉलर का क़र्ज़ कम ब्याज पर देने के लिए समझौता किया है

चीन में बाढ़: हज़ारों लोगों को  सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया 

चीन में लोगों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है.इस बाढ़ के कारण गुआंगडोंग प्रांत में प्रशासन ने क़रीब 60 हज़ार लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है

मालदीव;भारत विरोधी  राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने संसद में हासिल किया बहुमत

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) पार्टी ने संसद में बहुमत हासिल कर लिया है

यूक्रेन की मदद के लिए 61 अरब डॉलर का राहत पैकेज

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में यूक्रेन की मदद के लिए 61 अरब डॉलर का राहत पैकेज पास हो गया है.

रूस का दावा: यूक्रेन के अहम शहर के करीब पहुंची सेना, गांव पर कब्जा किया

रूस के रक्षा मंत्रलाय ने पूर्वी यूक्रेन में बोग्दानीव्का गांव पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया है.रूस के सैन्य बल पूर्वी यूक्रेन में लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं

श्रीलंका: रेसिंग इवेंट में कार  बेकाबू, सात लोगों की मौत

श्रीलंका में रविवार को रेसिंग इवेंट के दौरान एक कार के बेकाबू होने की वजह से हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई.

पाकिस्तान; मिसाइल के लिए सामान देने वाली चार कंपनियों पर अमेरिका की कार्रवाई

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान मुहैया करवाने वाली चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है

मरियम नवाज ने दिया भारत से दोस्ती का संकेत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पड़ोसी देशों से संबंधों के बारे में अपने पिता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के बयानों का जिक्र किया है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव के  समर्थन में अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव का समर्थन करते हैं.

यूक्रेन  रूस से हारा तो तीसरा विश्व युद्ध होगा;यूक्रेनी प्रधानमंत्री का दावा

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहाल ने दावा किया है कि अगर यूक्रेन रूस से हार जाता है तो दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध का सामना करना होगा

लंदन: मुस्लिम छात्रा की स्कूल में नमाज बैन के खिलाफ अपील  खारिज

लंदन के स्कूल की एक मुस्लिम छात्रा की नमाज बैन के खिलाफ अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया गया है

घर में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर अमेरिका ने दी भारत पाक को बातचीत की सलाह 

मैथ्यू मिलर ने जवाब दिया, जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हम इसके बीच में नहीं घुसेंगे.

अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने किया  ईरान पर नई पाबंदियां लगाने पर विचार 

अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने कहा है कि वो ईरान पर नई पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहे हैं.

इस साल युद्ध हार सकता है यूक्रेन;ब्रिटेन के पूर्व कमांडर का दावा

ब्रिटेन के ज्वाइंट फोर्सेज कमांड के एक पूर्व कमांडर ने कहा है कि यूक्रेन को इस साल रूस के हाथों हार का सामना करना पड़ सकता है

भारतीय मूल के नागरिक को पकड़वाने  के लिए एफबीआई देगी  25,000 डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने भारतीय मूल के एक नागरिक भद्रेश पटेल को पकड़वाने में मदद करने के लिए 25,000 डॉलर का इनाम रखा है

इसराइली कैबिनेट; ईरान पर जवाबी हमले की योजना पर चर्चा

इजराइल वॉर कैबिनेट ने इस बात पर चर्चा की है कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब कैसे दिया जाए.

हमास ने सीजफायर डील को रिजेक्ट किया;इजराइल 

इजराइल ने दावा किया है कि हमास ने ताज़ा सीजफायर डील को रिजेक्ट कर दिया है.

ईरान पर जवाबी हमले में हम साथ नहीं देंगे;अमेरिका 

अमेरिका ने इजरायल को चेताया है कि अगर वह ईरान पर जवाबी कार्रवाई करेगा तो अमेरिका उसमें साथ नहीं देगा

मामला अभी खत्म नहीं हुआ है;इजराइल के रक्षा मंत्री गैलांट 

इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा है कि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. हम अलर्ट पर बने हुए हैं.

इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान के  ड्रोन मार गिराए;बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दावा किया है कि इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान की ओर से दागे गए सभी मिसाइल और ड्रोन मार गिराए हैं

ईरान ने किया इजरायल पर हमला – इजराइल बोलै सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी

ईरान ने बड़े पैमाने पर इसराइल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं. सीरिया में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद इसे उसकी जवाबी कार्रवाई बताया जा रहा है.

ओजे सिम्पसन का निधन

पूर्व अमेरिकी फुटबॉल स्टार से अभिनेता बने ओजे सिम्पसन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया.

भारत से छह हज़ार श्रमिक अप्रैल-मई में पहुंचेंगे इजराइल

इस साल अप्रैल-मई महीने में भारत से क़रीब छह हज़ार श्रमिक इसराइल जाएंगे. इस बारे में इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है.

भारत और  पाकिस्तान  बातचीत के जरिए समाधान निकालें ;अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- कि दोनों देश मामले को बढ़ाने से बचें और बातचीत के जरिए समाधान निकालें

ईरान की चेतावनी पर इसराइल को मिला अमेरिका का समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान की चेतावनी के बीच इजरायल को हरसंभव मदद का वादा किया है.

फिलिस्तीन इलाके को मान सकते हैं अलग देश;ऑस्ट्रेलिया ने दिए संकेत

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने फिलिस्तीनी क्षेत्र को देश के तौर पर मान्यता देने का सुझाव दिया है

मालदीव; पूर्व मंत्री को भारत को लेकर एक बार फिर मांगनी पड़ी माफ़ी

मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर माफ़ी मांगी है.

गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले पीटर हिग्स का निधन

नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की आयु में निधन हो गया है. उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है

सऊदी अरब और पाकिस्तान की चर्चा में कश्मीर का मुद्दा 

शरीफ और सलमान की बातचीत में कश्मीर का मुद्दा भी उठा.

इजरायली पीएम बोले- रफाह में घुसने के लिए तारीख तय

इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल ने गाजा के शहर रफ़ाह में सुनियोजित सैन्य अभियान के लिए तारीख तय कर ली है

नेतन्याहू कर रहे हैं गलती; बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि गाजा के मामले में इजरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू गलती कर रहे हैं

म्यांमार-थाईलैंड की सीमा से लगे शहर पर विद्रोहियों का कब्जा

थाईलैंड से लगती म्यांमार की पूर्वी सीमा पर स्थित शहर म्यावड्डी की रक्षा के लिए तैनात सैकड़ों सैनिक अब सरेंडर करने को तैयार हो गए हैं

पूर्ण सूर्य ग्रहण:  पूरे महाद्वीप पर छा गया अंधेरा

सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखा मगर मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में लाखों लोगों ने इस नज़ारे का लुत्फ़ उठाया.

यूक्रेन का दावा- ड्रोन हमले में रूस के छह विमान बर्बाद

यूक्रेन का दावा है कि दक्षिणी रूस पर ड्रोन से किए हमले में उसने एयरबेस पर खड़े छह रूसी विमानों को बर्बाद कर दिया है

कच्छतीवु द्वीप भारत को लौटाने का कोई इरादा नहीं;श्रीलंका सरकार

कच्छतीवु द्वीप पर बीते दिनों से चर्चा तेज़ हुई है. अब कच्छतीवु द्वीप के मामले में श्रीलंका सरकार में मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डगलस देवानंद ने प्रतिक्रिया दी है

गाजा ; राहत सामग्री पहुंचाने के लिए इजरायल तीन रास्ते  खोलेगा

इजराइल ने कहा है कि वह गाजा में और अधिक राहत सामग्री जाने देने के लिए तीन ह्यूमैनिटेरियन रूट खोलेगा.

तोशा खाना मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी की सजा निलंबित

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने तोशा खाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दी गई सज़ा निलंबित कर दी है

स्कॉटलैंड के नए घृणा अपराध कानून का विरोध शुरू

घृणा अपराध के खिलाफ बनाए गए स्कॉटलैंड के नए कानून को लेकर विवाद शुरू हो गया है

ईरान के हमले की आशंका से इजराइल में जीपीएस ब्लॉक, सेना ने रद्द की छुट्टियां

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इसराइल के एक बड़े हिस्से में जीपीएस को ब्लॉक कर दिया गया है ताकि मिसाइल और ड्रोन के हमले को रोका जा सके

गाजा;इजरायली हवाई हमले में तीन विदेशी सहायता कर्मियों समेत चार की मौत

गाजा में इजरायल के हवाई हमले में तीन विदेशी सहायता कर्मियों और उनके ड्राइवर की मौत हो गई है.

पोप की अपील- गाजा  में लागू हो युद्धविराम 

ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने ईस्टर के मौके पर दिए गए अपने पारंपरिक संबोधन में ग़ज़ा पट्टी में तुरंत युद्ध विराम लागू करने की अपील की है

इजरायल में नेतन्याहू सरकार के ख़िलाफ़ हज़ारों लोग सड़क पर

इजराइल में एक बार फिर सरकार विरोधी हज़ारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर पड़े

तुर्की के मेयर चुनाव में विपक्ष ने दिया राष्ट्रपति अर्दोआन को  झटका

तुर्की के स्थानीय चुनावों में विपक्ष को जीत मिली है. इसे राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img