पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान दुबई में गिरफ्तार, पूर्व मैनेजर ने किया है केस!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

दुबई। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहत अपनी म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए हुए थे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि राहत को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था। राहत फतेह अली खान और उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा हैं। सलमान अहमद ने सिंगर के खिलाफ दुबई और दूसरे शहरों में मामले दर्ज कराए हुए हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी का आरोप

इस साल की शुरुआत में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने राहत फतेह अली खान पर शिकंजा कसा था। राहत पर आरोप था कि उन्होंने 12 सालों में लोकल और इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट से लगभग 8 अरब रुपए कमाए हैं। ऐसे में एजेंसी ने सिंगर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी। इसके अलावा राहत फतेह अली खान तब भी मुश्किलों में फंसे थे जब अपने शागिर्द को पीटते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि बाद में शागिर्द ने उस वीडियो पर सफाई देते हुए राहत फतेह अली खान की इस हरकत पर सफाई दी थी।

राहत ने सोशल मीडिया पर किया खंडन

राहत फतेह अली खान ने दुबई में अपनी गिरफ्तार की खबरों को खारिज किया है। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से सोमवार को रिपोर्ट दी कि दुबई पुलिस ने मानहानि के एक केस में राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार किया है। हालांकि राहत ने सोशल मीडिया पर अपनी गिरफ्तारी की खबरों को नकारते हुए कहा कि लोग ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान दें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।