👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
- Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! 14 लोग घेरे में, ट्रस्ट पुनर्गठन और CEO नियुक्ति की सिफारिश से मचा हड़कंप
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
0:00 left
ट्रंप को राहत गोपनीय दस्तावेज़ वाला केस अदालत ने किया ख़ारिज
फ्लोरिडा की एक अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ गोपनीय दस्तावेज़ों को अवैध रूप से रखने के मामले को ख़ारिज कर दिया है.जज एलीन कैनन ने फ़ैसला सुनाया कि अभियोजन के विशेष वकील जैक स्मिथ को उनकी भूमिका के लिए अवैध तरीक़े से नियुक्त किया गया था और उनके पास मामला लाने का अधिकार नहीं था.
दिलचस्प बात ये है कि कैनन की नियुक्ति ट्रंप ने ही की थी. जज ने कहा कि स्मिथ की नियुक्ति ने संविधान का भी उल्लंघन किया है. इस मामले में जज ने कुल 93 पेज लंबा फ़ैसला सुनाया है.
ट्रंप ने कहा कि इस मामले का ख़ारिज होना पहला कदम होना चाहिए था. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उनके ख़िलाफ़ सभी चार आपराधिक मामलों को ख़त्म किया जाना चाहिए.
अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि न्याय विभाग ने “इन सभी राजनीतिक हमलों का निपटारा किया है जो मेरे राजनीतिक विरोधियों की मेरे ख़िलाफ़ एक चुनावी साज़िश थी.ट्रंप पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पद छोड़ने के बाद व्हाइट हाउस से अपने निजी निवास पर गोपनीय दस्तावेजों को ग़लत तरीक़े से ले जाने का आरोप था.



