स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने जोकोविच को हराकर जीता विंबलडन का ख़िताब
स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ ने एक रोमांचक फ़ाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन में अपना पुरुष एकल ख़िताब बरक़रार रखा है.जोकोविच इस मैच में दमदार स्पेनिश खिलाड़ी के सामने असहाय नज़र आ रहे थे.पिछले साल की तरह यह मुक़ाबला पाँच सेटों के रोमांचक मुक़ाबले जैसा नहीं था.
इस मुक़ाबले में जीत हासिल करने की कोशिश में तीन चैम्पियनशिप अंक गंवाने के बाद अल्काराज़ ने तीसरे सेट के टाई ब्रेकर में 6-2, 6-2. 7-6 (7-4) से जीत हासिल कर ली.
सर्बिया के जोकोविच लगातार दूसरे साल रोजर फेडरर के आठ विंबलडन ख़िताब के रिकार्ड की बराबरी करने के लिए कोर्ट में उतरे थे.
लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।