0:00
0:00 left
जो बाइडन कोविड 19 से हुए संक्रमित
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. बाइडन कोविड संक्रमित तब हुए हैं, जब उन पर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ से ही दबाव बढ़ रहा है कि राष्ट्रपति की रेस से वह बाहर हो जाएं और किसी और को मौक़ा दें. कोविड संक्रमित होने के बाद बाइडन पर यह दबाव और बढ़ सकता है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे के मुताबिक़ अमेरिकी राष्ट्रपति को कोविड की वैक्सीन और बूस्टर लगा हुआ है.प्रेस सेक्रेटरी के मुताबिक़ इससे पहले भी बाइडन दो बार कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं.कोविड से संक्रमित होने के बाद बाइडन ने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है.जो बाइडन के मुताबिक़ वो अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्होंने लोगों के उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है.बाइडन लास वेगास में अपने समर्थकों से मिल रहे थे और लोगों से बात भी कर रहे थे. बाद में उन्होंने अपना चुनावी भाषण को रद्द कर दिया.
👉 यह भी पढ़ें:
- जो बाइडन का विदाई भाषण: लोकतंत्र, प्रेस स्वतंत्रता, और एआई के खतरों पर गहरी चिंता
- जो बाइडन:न नजरों से ओझल होंगे, न दिलों से – राष्ट्रपति पद छोड़ने पर बेबाक बयान
- जो बाइडन ने भारत के लिए 1.17 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी
- जो बाइडन ने भारत के लिए 1.17 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी
- नसरल्लाह की मौत उसके कई पीड़ितों के लिए एक इंसाफ ; जो बाइडन
- मोदी की हुई जो बाइडन और पुतिन से यूक्रेन दौरे पर बात



