0:00
0:00 left
डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की राष्ट्रपति बाइडन ने की निंदा
राष्ट्रपति जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की निंदा की है.पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप पर हुए हमले के बाद बाइडन ने सभी अमेरिकियों से एकजुट होकर इस तरह की हिंसा की निंदा करने की अपील की है.
हमले के एक घंटे के अंदर जारी एक बयान में, बाइडन ने कहा, हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है. हमें इसकी निंदा करने के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होना चाहिए. यह बहुत ग़लत है.उन्होंने कहा, हम ऐसा होने की इजाज़त नहीं दे सकते. हम इसे माफ़ नहीं कर सकते.बाइडन ने कहा कि, यह सुनकर आभारी हूं कि वह (ट्रंप) सुरक्षित और स्वस्थ हैं. मैं उनके, उनके परिवार और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. जिल (बाइडन की पत्नी) और मैं उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सीक्रेट सर्विस के भी आभारी हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’



