छोटे-छोटे कारणों से हो जाता है वास्तु दोष, कुछ आसान उपाय दिला सकते हैं परेशानियों से राहत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। वास्तुशास्त्र ने जीवन शैली में एक विशेष स्थान बना लिया है। इसमें मानव जीवन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान बताया गया है। अक्सर देखा गया है मेहनत और लगन के बाद भी कई लोगों को सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आपको अपने घर में बदलाव करना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तुदोष के कारणों और उसे दूर करने के उपायों के बारे में।

इस तरह कर सकते हैं पहचान

👉 यह भी पढ़ें:

अगर घर में आर्थिक परेशानियां रहती हैं या पैसा आने पर भी जमा नहीं हो पा रहा तो यह वास्तु दोष का संकेत है। परिवार में अचानक बीमारियों का बढ़ना वास्तु दोष का संकेत हो सकता है। वास्तुदोष के कारण व्यक्ति को मानसिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इससे वह अपना संतुलन खो बैठता है। इन्हीं में से एक है अत्यधिक गुस्सा आना, अनिद्रा या माइग्रेन आदि। जिन लोगों का घर वास्तु की कमियों से ग्रस्त है। उन्हें न केवल अपने निजी जीवन में, बल्कि काम में भी असफलताओं का सामना करना पड़ता है। कड़ी मेहनत के बावजूद वह असफल हो जाता है।

यह उपाय करें तो होगा फायदा

नल से गिरता पानी वास्तुदोष का कारण बनता है। इस मामले में, आपको नल की मरम्मत करने की आवश्यकता होगी। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय के करने से आर्थिक तंगी कम हो सकती है और साथ ही आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी होती है। अगर कोई परिवार कर्ज की समस्या से जूझ रहा है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में अपने घर में श्री हनुमत यंत्र को विधिपूर्वक स्थापित करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से आपका कर्ज जल्दी ही दूर हो जाएगा और आपको पैसों की कमी नहीं होगी। अगर घर में झगड़े होते हों तो सफाई करते समय पानी में नमक मिलकर पोंछा लगाएं । इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी और परिवार में सुख–शांति बनी रहेगी। मंदिर में भगवान की मूर्ति रखते समय उसे अनुकूल दिशा में रखें। माना जाता है कि मूर्ति की गलत दिशा वास्तु दोषों का कारण बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।