कल्कि का बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा, हर हफ्ते हुई नोटों की बरसात, कई फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी‘ अपने यूनिक कॉन्सेप्ट को लेकर शुरू से चर्चा में बनी रही। इस मूवी के ट्रेंड में बने रहने के अनेकों कारण हैं। अमिताभ बच्चन के ‘अश्वत्थामा‘ कैरेक्टर ने लोगों को खासा प्रभावित किया। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया। ‘कल्कि 2898 एडी‘ साइंस फिक्शन मायथोलॉजी फ्यूचरिस्टिक फिल्म है।

प्रभास का स्टारडम ‘बाहुबली‘ फिल्म के बाद पैन इंडिया लेवल पर जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। इस मूवी ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। वहीं, अमिताभ और कमल हासन ने एक बार फिर अपने अभिनय से साबित किया है कि उम्र के इस पड़ाव में भी उनके दमखम और जुनून में कमी नहीं आई है। ‘कल्कि‘ फिल्म को लेकर कई वजहें हैं, जो इसे देखने लायक बनाती हैं, जिसका प्रभाव इसके कलेक्शन में देखने को मिल रहा है।

नई फिल्मों के बाद भी कम नहीं हुआ क्रेज

हाल ही में ‘सरफिरा‘ और ‘इंडियन 2′ फिल्म रिलीज हुई। दक्षिण में इन दो मूवीज के जलवे के बावजूद ‘कल्कि 2898 एडी‘ फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। यही वजह है कि सिर्फ डोमेस्टिक कलेक्शन में ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर रही है। फिल्म पर शुरुआत से नोटों की बरसात हो रही है।

कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी कल्कि फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘बजरंगी भाईजान‘ और ‘एनिमल‘ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कल्की की नजर अब शाह रुख खान की ‘जवान‘ और ‘पठान‘ पर है। जवान‘ ने 1160 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं, ‘पठान‘ का 1055 करोड़ का बिजनेस था। इन दो मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद कल्कि का निशाना ‘बाहुबली 2′ होगी, जिसने 1788.06 करोड़ का कलेक्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।