घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आजकल के खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या आम है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक लिवर पाचन के साथ ही हमारे शरीर से गंदकी को बाहर निकालने का काम करता है। काफी संख्या में लोग फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।

लिवर में फैट जमा से उसका फंक्शन प्रभावित होता है। यह बीमारी उन लोगों को हो जाती है जो लोग तेल, चीनी और कैलोरी वाले फूड आइटम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। अपने लिवर को फैटी होने से बचाने के लिए खानपान पर ध्यान देने के साथ ही कुछ घरेलू जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आपके किचन में उपलब्ध सब्जियों से ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

👉 यह भी पढ़ें:

पालक – पालक लगभगर हर घर की किचन में होता ही है। इसका जूस लिवर में जमा फैट को बाहर निकालकर उसके फंक्शन को बेहतर बनाता है। पालक का जूस लिवर के सेल्स तक पहुंचता है और फैट और टॉक्सिक या शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यह जूस कब्ज और आंतों की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

नींबू–नींबू का जूस प्राय: लोग पीते ही हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करने और इसकी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने के कारण यह लिवर को स्वस्थ रखता है। इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

गाजर-गाजर में बीटा–कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए लीवर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लीवर को नुकसान से बचाने में मदद करता है। गाजर का जूस पाचन शक्ति भी बढ़ाता है।

चुकंदर–लिवर के लिए चुकंदर का जूस रामबाण माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, जो खून को साफ करने में सहयोग करता है। यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। कई ‌विशेषज्ञ गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने की सलाह भी देते हैं।

ब्रोकली-लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए ब्रोकली का जूस भी असरदार माना जाता है। इसे पीने से न सिर्फ लिवर डैमेज का जोखिम कम हो सकता है, बल्कि फैटी लिवर की समस्या में आराम मिलता है।

अदरक–इसमें जिंजरोल होता है जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो लिवर से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसके अलावा ये सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है और उन एंजाइम गतिविधियों को तेज करता है जिससे लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

हल्दी– विशेषज्ञों का मानना है कि हल्दी भी लिवर की गंदगी निकालने में मदद करती है। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो फेलियर या कैंसर बनने से रोकते हैं। आप चाहें तो हल्दी और अदरक से बनी चाय भी पी सकते हैं।

करेला–कहा जाता है कि करेला का जूस डायबिटीज के साथ ही लिवर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। करेला आपके लिवर को साफ करने में मदद कर सकता है। यह लिवर में एंजाइमों की एंटी–ऑक्सीडेंट गतिविधि को मजबूत कर लिवर को स्वस्थ करता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।