इंदौर। फलों में पपीता ही एक ऐसा फल है जो पेट की सौ बीमारियां का इलाज है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कई जरूरी मिनरल्स और विटामिन होते हैं। पपीते में पाचन एंजाइम होते हैं। जानकारों का कहना है कि अगर हर दिन सुबह खाली पेट पपीता खाया जाए तो पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। आजकल पपीता सालभर मिल जाता है।
जानकार बताते हैं कि पपीते में विटामिन सी के साथ–साथ अन्य पोषक तत्व भी रहते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यदि पपीता रोजाना खाया जाए तो हमें संक्रमण से लड़ने, सूजन और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं, वे पपीता जरूर खाएं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यही वजह है कि इसके खाने से पेट ज्यादा भरा महसूस होता है। इसके कारण आप ज्यादा खाने से बचते हैं और आपका वजन कम होता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- देश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, 1009 एक्टिव केस, एक सप्ताह में सामने आए हैं 750 से अधिक मामले, सात लोगों की मौत
- घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन
- अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं
- आज कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की कृपा पाने का दुर्लभ मौका, शाम को इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक
- दीपावली पर आपके शरीर में पहुंचा होगा प्रदूषण का जहरीला कचरा, कुछ घरेलू ड्रिंक्स बनाकर पी लें, अच्छी रहेगी सेहत
- अधिकांश लोग खड़ा होकर ही पीते हैं पानी, नुकसान जानकर दंग रह जाएंगे आप, कई बीमारियों का रहता है खतरा
पपीता भोजन पचाने में भी मदद करता है। यह कब्ज को रोकता है और आंतों की समस्या को भी दूर करता है। पपीता खाने से आंत स्वस्थ होता है, जिससे स्कीन की समस्या भी दूर होती है। मुंहासे आदि समस्याएं भी कम होती हैं। पपीता में विटामिन सी और लाइकोपीन की मात्रा अधिक होती है, यही वजह है कि नियमित पपीता खाने से हार्ट की समस्या होने की कम संभावना होती है। पपीता गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह भी हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।



