अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सर्दियों शुरू हो गई हैं और बाजार में मूली खूब मिलने लगी है। मूली स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे इम्युनिटी मजबूत होने के साथ ही कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कई लोग इस डर से मूली नहीं खाते कि उन्हें गैस की समस्या हो जाती है। कुछ लोग सर्दी-जुकाम के डर से भी मूली खाने से बचते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार कभी भी खाली पेट मूली नहीं खाएं। रात में भी मूली खाने से बचें। आमतौर पर लोग मूली को खाने के साथ सलाद की तरह इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है। मूली को सुबह के नाश्ते या दोपहर के भोजन से पहले खाना चाहिए। लंच और डिनर के बीच के समय में भी इसका इस्तेमाल अच्छा होता है। मूली में काला नमक जरूर मिलाएं। मूली को पचने में अधिक समय लगता है, इसलिए इसके खाने के बाद थोड़ा टहल लें।

👉 यह भी पढ़ें:

ऐसे लोग मूली खाने से बचें

कुछ लोगों को मूली खाने से बचने की सलाह भी दी जाती है। ऐसे लोगों मे वे शामिल हैं जिनके शरीर में अधिक दर्द रहता है। इसके अलावा जो लोग घर में सिर्फ बैठे रहते हैं उन्हें भी मूली खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को ही गैस या पेट दर्द की समस्या होती है।

मूली खाने के हैं कई फायदे

कई लोग सर्दी-जुकाम के डर से मूली खाने से बचते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में रोजाना मूली खाने से सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है। इसके साथ मूली खाने से दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। मूली खाने से पाचनतंत्र मजबूत होता है और ब्लड शुगर की मात्रा भी कम होती है।

इन चीजों के साथ न खाएं मूली

विशेषज्ञ दूध के साथ मूली खाने से मना करते हैं। इससे सीने में जलन, गैस और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। मूली के साथ संतरा भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट की समस्याएं बढ़ती हैं। आम तौर पर लोग सलाद में खीरे के साथ मूली खाते हैं। बताया जाता है कि इससे भी फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। खीरे में एस्कॉर्बिक एसिड होता है जो विटामिन सी को सोखता है। मूली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है अगर खीरा साथ खाएं तो विटामिन सी का उतना फायदा नहीं होता। कई लोग मूली के पराठे या पकौड़े चाय के साथ खाते हैं। यह तरीका भी सही नहीं माना जाता। इससे कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।