0:00
0:00 left
बांग्लादेश;हिंसक प्रदर्शन में 6 छात्रों की मौत
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों में छह लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद देश भर के सभी स्कूल और यूनिवर्सिटी को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में देश की आज़ादी के लिए लड़ने वालों के बच्चों को आरक्षण दिया गया है. साल 1971 में बांग्लादेश आज़ादी की लड़ाई के बाद पाकिस्तान से अलग हुआ था.आलोचकों का कहना है कि आरक्षण की यह व्यवस्था बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना का समर्थन करने वाले सरकार समर्थक समूहों के बच्चों को अनुचित तौर पर लाभ पहुँचाने वाली है.

शेख़ हसीना ने जनवरी महीने में लगातार चौथे चुनाव में जीत हासिल की थी.बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से सरकारी नौकरियों में आरक्षण की इस व्यवस्था के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन चल रहा है.इससे पहले कई हफ़्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद साल 2018 से भर्ती की इस व्यवस्था पर रोक लगी हुई थी. पिछले महीने ही एक अदालत ने आरक्षण की इस व्यवस्था को दोबारा बहाल किया था.
👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, यूजीसी का भी हुआ विरोध
- पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- Sheikh Hasina : बांग्लादेश छोड़ने के बाद पहली बार मीडिया के सामने वर्चुअल रूप से आईं शेख हसीना, कही देश लौटने की बात
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- CJP के प्रदर्शन में घुसने वाले थे आंतकवादी, बंगाल एसटीएफ ने किया खुलासा, कई गिरफ्तार



