ब्राज़ील;विमान दुर्घटना, 62 लोगों की मौत
ब्राजील के साओ पाउलो में 58 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.विन्हेडो शहर के पास वैलिनहोस के स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है.वोएपास एयरलाइन का कहना है कि ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान ने दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के मुख्य हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी.लेकिन यह विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- FIFA World Cup 2026: नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराकर किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड ने मैक्सिको को हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह
- Brazil vs. Japan: मार्टिनेली के आखिरी गोल से ब्राजील ने 2-1 से जीता रोमांचक मुकाबला
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्घटना में कोई भी नहीं बचा है. साथ ही अधिकारियों ने कहा कि जिस रिहाइशी इलाके में विमान गिरा वहां स्थानीय लोगों में से कोई घायल नहीं हुआ है.सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कई वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि एक विमान चक्कर लगाते हुए सीधे नीचे गिर रहा है.स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि विमान एक रिहाइशी इलाक़े में गिरा है.पुलिस और अग्निशमन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थानीय अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है.



