बांग्लादेश में भड़की हिंदू विरोधी हिंसा, इस्कॉन मंदिर जलाया, 27 जिलों में हिन्दुओं के घरों को बनाया निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद भी हिंसा और आगजनी जारी है। इस बीच अब उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। भीड़ चुन–चुनकर हिंदुओं को निशाना बना रही है। घरों में आग लगाई जा रही है। दुकानों को लूटा जा रहा है। बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें सामने आई हैं। दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। कीमती सामानों को लूटा गया है। हिंदू काफी डरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी आ रहे हैं।

सर्वदलीय बैठक में हुई संकट पर चर्चा
नई दिल्ली में बांग्लादेश संकट पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेताओं को हालात की जानकारी दी। बैठक में केंद्र सरकार ने बांग्लादेश और शेख हसीना पर भारत के मौजूदा स्टैंड के बारे में जानकारी दी। केंद्र सरकार के स्टैंड पर विपक्ष ने भी सहमति जताई। बैठक में मौजूद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह जानना चाहा कि क्या बांग्लादेश में जो हुआ, उसके पीछे विदेशी हाथ है? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के एक राजनयिक ने सोशल मीडिया पर आंदोलन की तस्वीर वाली डीपी लगाई थी जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
भारत ने बांग्लादेश सीमा के हर चेक प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। वहीं शेख हसीना की पार्टी के नेता भारत से शरण मांग रहे हैं।

शेख हसीना का प्लेन भारत से रवाना
बांग्लांदेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीन को लेकर आया बांग्लाेदेश वायुसेना का प्ले न C-130J हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है। यह प्लेसन कहां जा रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि यह विमान सुबह 9 बजे रवाना हुआ। शेख हसीना इसमें हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। वहीं कहा जा रहा है कि शेख हसीना अभी कुछ दिन भारत में रहने के बाद लंदन जा सकती हैं।

भीड़ ने जेल पर बोला धावा, 500 कैदी भागे
बांग्लायदेश में शेख हसीना के इस्तीफा के बाद हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में मरने वालों की तादाद अब 135 तक पहुंच गई है। वहीं बांग्लाेदेश के शेरपुर जिले में भीड़ ने जेल पर हमला कर दिया और 500 से ज्याकदा कैदियों को मुक्त करा लिया। राजधानी ढाका और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारी घूम रहे हैं। वहीं सेना ने देश में सत्ता संभाल ली है और जनता से हिंसा बंद करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।