👉 यह भी पढ़ें:
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- Iran-US Peace Deal से बौखलाया Israel? नेतन्याहू का बड़ा ऐलान—’लेबनान से नहीं हटेंगे’, क्या ट्रंप और इजरायल में बढ़ गई दरार?
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
0:00 left
हमास ने इसराइल में किए मानवता के विरुद्ध अपराध;ह्यूमन राइट्स वॉच
मानवाधिकार समूह ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इसराइल पर हुए हमले के दौरान हमास और कम से कम चार अन्य फ़िलिस्तीनी सशस्त्र समूहों ने इसराइली नागरिकों के विरुद्ध कई युद्ध और मानवता के विरुद्ध अपराध किए.ह्यूमन राइट्स वॉच की एक नई रिपोर्ट कहती है कि हमास ने इसराइली नागरिकों पर जानबूझ गोलियां चलाईं.इसके अलावा रिपोर्ट यह भी कहती है कि हमास ने हिरासत में लोगों की जानबूझ कर हत्या की.

साथ ही रिपोर्ट में हमास पर यौन और लिंग आधारित हिंसा करने, लोगों को बंधक बनाने, शवों को क्षत-विक्षत करने और लूटपाट करने का आरोप भी लगाया गया है.रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नागरिकों की हत्या करना या उनको बंधक बनाना हमास के हमले का मुख्य उद्देश्य था. हालांकि हमास ने ह्यूमन राइट्स वॉच के दावों को झूठा क़रार देकर माफ़ी की मांग की है.
पिछले साल अक्टूबर के महीने में चरमपंथी संगठन हमास ने इसराइल पर हमला कर दिया था. इस हमले में 1200 से भी ज़्यादा नागरिक मारे गए थे और 251 नागरिकों को बंधक बना लिया गया था.



