शमी ने सानिया से शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खबर फैलाने वालों को लगाई फटकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ जुड़ी शादी की अफवाहों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि शमी और सानिया शादी करने वाले हैं और इतना ही नहीं, दोनों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि, बाद में सानिया के पिता ने भी इसका खंडन किया था और इसे महज अफवाह ही बताया था।

हाल ही में यूट्यूब पर पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में जब शमी से अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की खबरों को ऑनलाइन प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाई। तेज गेंदबाज ने लोगों को सोशल मीडिया पर ज्यादा झूठ फैलाने से बचने के लिए कहा और यहां तक कहा कि इस तरह के मीम्स मनोरंजन कर सकते हैं, लेकिन वे हानिकारक भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी से सोशल मीडिया के साथ जिम्मेदार होने और इस तरह की निराधार खबरों को फैलाने से बचने का आग्रह करता हूं। यह अजीब ही है और है क्या उसमें? जबरदस्ती किया गया है पर क्या करें?

शमी ने कहा– फोन खोलो तो अपना ही फोटो दिखता है। लेकिन मैं एक ही चीज बोलना चाहता हूं कि किसी को ऐसी खिंचाई नहीं करनी चाहिए। मैं मानता हूं मीम्स आपके मजाक के लिए है, लेकिन ये किसी के जीवन से संबंधित होते हैं। तो आपको बारी सोच समझ कर मीम्स बनाना चाहिए। आज आप वेरिफाइड पेज नहीं हो, आपका पता नहीं है, कोई जानता नहीं है तो आप बोल सकते हो। अगर ये किसी की जिंदगी से जुड़े होते हैं तो आपको इसके बारे में जरूर सोचना चाहिए और फिर ऐसी बातें शेयर करनी चाहिए। ये लोग अनवेरिफाइड पेज से मीम्स साझा करते हैं और सब कुछ कहकर बच निकलते हैं।

शमी ने कहा, ‘मैं एक ही चीज बोलना चाहता हूं, अगर आप में दम है तो किसी वेरिफाइड पेज से बोलकर दिखाओ, फिर हम बताते हैं। दूसरे की टांग खींचना बहुत आसान है। सफलता हासिल करो, अपना लेवल ऊपर करो। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हैं।‘ शमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ एक अजीबोगरीब दावे को भी खारिज किया। इंजमाम ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि बाएं हाथ का तेज गेंदबाज गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेम्परिंग) कर रहा था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।