पुतिन ने दी परमाणु हथियारों की तैनाती की धमकी, नौसेना दिवस पर रूस का शक्ति प्रदर्शन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सेंट पीटर्सबर्ग। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अमेरिका को परमाणु हमले की ताजा धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि अगर वाशिंगटन जर्मनी में लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात करता है तो वह अमेरिका तक मार करने वाली मध्यम दूरी के परमाणु हथियारों का उत्पादन फिर से शुरू कर देगा। पुतिन ने अपनी पहले की धमकी को दोहराते हुए कहा कि रूस मध्यम और कम दूरी की परमाणु–सक्षम मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप और एशिया में इसी तरह की अमेरिकी मिसाइलें लाने के बाद रूस भी इस बात पर विचार कर सकता है कि उसे अपनी मिसाइलों को कहां तैयार किया जाना चाहिए। पुतिन ने रूसी नौसेना दिवस के मौके पर यह बात कही।

अमेरिका ने की है जर्मनी में तैनाती की घोषणा

अमेरिका ने हाल ही में नाटो और यूरोपीय रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए जर्मनी में लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइलों की तैनाती की घोषणा की है। इन मिसाइलों को 2026 में तैनात किया जाना है। सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी नौसेना दिवस के अवसर पर दिए गए भाषण में पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि इस कदम से शीत युद्ध शैली का मिसाइल संकट शुरू होने का जोखिम है। शीत युद्ध के दौरान 1962 में क्यूबा में मिसाइल संकट ने एक बड़ी जंग का खतरा पैदा कर दिया था।

पुतिन ने दिलाई शीत युद्ध की याद

पुतिन ने कहा, ‘अगर अमेरिका ऐसी योजनाओं को अंजाम देता है, तो हम मध्यम और कम दूरी की मारक क्षमताओं की तैनाती पर पहले अपनाए गए एकतरफा प्रतिबंध से खुद को मुक्त मानेंगे।‘ उन्होंने कहा, ‘यह स्थिति यूरोप में अमेरिकी मध्यम दूरी की पर्शिंग मिसाइलों की तैनाती से संबंधित शीत युद्ध की घटनाओं की याद दिलाती है।‘ रूसी राष्ट्रपति ने आगे दावा किया कि वाशिंगटन डेनमार्क और फिलीपींस को टाइफॉन मिसाइल सिस्टम हस्तांतरित करके तनाव बढ़ा रहा है। पुतिन ने कहा, ‘ऐसी मिसाइलों के हमारे क्षेत्र में लक्ष्यों तक उड़ान का समय लगभग 10 मिनट होगा, जो भविष्य में परमाणु वारहेड से लैस हो सकती हैं।‘

पुतिन की जवाबी उपाय की धमकी

उन्होंने कहा, ‘हम संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में उसके समर्थकों की कार्रवाइयों को ध्यान में रखते हुए तैनाती के लिए समान उपाय करेंगे।‘ साल 2019 में वाशिंगटन और मॉस्को एक दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इंटरमीडिएट–रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस संधि से खुद को अलग कर लिया था। रूस ने बाद में कहा कि जब तक संयुक्त राज्य अमेरिका विदेश में मिसाइलों की तैनाती नहीं करता, तब तक वह ऐसी मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।