👉 यह भी पढ़ें:
- देश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, 1009 एक्टिव केस, एक सप्ताह में सामने आए हैं 750 से अधिक मामले, सात लोगों की मौत
- घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन
- अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं
- आज कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की कृपा पाने का दुर्लभ मौका, शाम को इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक
- दीपावली पर आपके शरीर में पहुंचा होगा प्रदूषण का जहरीला कचरा, कुछ घरेलू ड्रिंक्स बनाकर पी लें, अच्छी रहेगी सेहत
- सौ बीमारियों का एक इलाज है पपीता, खाली पेट खाने की डाल लें आदत, पेट की परेशानियां हो जाएंगी दूर
0:00 left
इंदौर। काले–काले छोटे–छोटे चिया सीड्स शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. चिया सीड्स को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आपको बता दें कि चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट, खनिज, फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर रोजाना सुबह काली पेट चिया सीड्स के पानी का सेवन करते हैं तो वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं चिया सीड्स के सेवन से पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.
चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मददगार है. आप सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं. सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम पाई जाती है. चिया सीड्स में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है चिया सीड्स का पानी. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हैं. स्किन और बालों के लिए लाभकारी है चिया सीड्स के पानी का सेवन, क्योंकि चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं. चिया सीड्स में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो एनर्जी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.



