शेख हसीना को भारत जबरदस्ती नहीं भेजेगा दूसरे देश, जब तक कहीं और नहीं मिलती शरण, तब तक यहीं रखने की तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गईं थीं। उनके दूसरे देश में शरण लेने की बात चल रही है, लेकिन कई देशों ने इनकार कर दिया है। अब कहा जा रहा है कि भारत सरकार शेख हसीना को दिल्ली से जबरन दूसरे देश नहीं भेजेगी। शेख हसीना को तब तक बाहर नहीं भेजा जाएगा, जब तक कि वह किसी सेफ जगह पर जाने का मन नहीं बना लेती हैं। फिलहाल, शेख हसीना गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस पर ही रहेंगी। इस दौरान उन्हें किसी अन्य जगह पर ले जाने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

बेटे ने कहा-कुछ समय दिल्ली में ही रहेंगी

एक मीडिया हाउस से बातचीत में बांग्लादेश की पूर्व पीएम के बेटे सजीब वाजेद जॉय से जब किसी तीसरे देश से शरण मांगने की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सभी अफवाहें हैं। उन्होंने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। फिलहाल, वह कुछ और समय के लिए दिल्ली में ही रहेंगी। हालांकि, मेरी बहन सायमा वाजेद उनके साथ हैं। लिहाजा वह अकेली नहीं हैं। हसीना की बेटी सायमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक हैं, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

ब्रिटेन के इनकार के बाद उलझा मामला

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को ब्रिटेन सरकार की ओर शऱण न दिए जानें पर हसीना की लंदन यात्रा का प्लॉन अधर में लटक गया। हालांकि, उनकी बहन को तो ब्रिटेन में शरण मिल रही है, लेकिन हसीना के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना ब्रिटेन की नागरिक हैं। उनकी बेटी ट्यूलिप ब्रिटिश सांसद हैं, इसीलिए वह उस देश में शरण लेने के लिए अपील कर सकती हैं।

क्या दूसरे सेफ हाउस की हो रही तलाश?

एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि भारत सरकार शेख हसीना को लंबे समय तक भी शरण दे सकती है। हालांकि, अभी तक भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार 77 वर्षीय अवामी लीग प्रमुख हसीना के लिए एक यूरोपीय देश में शरण सुनिश्चित करने पर काम कर रही है, मगर उनकी यात्रा कुछ ‘दिक्कतें’ आ जाने के कारण अड़चन में फंस गई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है। उन्हें किसी ऐसे सेफ हाउस में रखने की भी तैयारी है जो बड़ा हो और सुरक्षित हो।

शेख हसीना ने खरीदे 30 हजार के कपड़े

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एयरबेस पर बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स से कपड़े खरीदे। उन्होंने अपने और बहन रिहाना के लिए करीब 30 हजार के कपड़े खरीदे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसका भुगतान इंडियन करेंसी में किया है। कुछ पैसे कम पड़े तो बांग्लादेशी करेंसी भी दुकानदार को दिए। शेख हसीना अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रुकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर MSME को बड़ा तोहफा, 900 से ज्यादा इकाइयों को ₹450 करोड़

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर MSME को बड़ा तोहफा मिला। 900 से अधिक इकाइयों को ₹450 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

इंदौर पुलिस का अल्टीमेटम: दीपावली पर कार्बाइड गन बेचने या चलाने पर होगी कार्रवाई

इंदौर पुलिस ने दीपावली पर कार्बाइड गन के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विदिशा में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर तक सीमित, यातायात प्रभावित

विदिशा में घना कोहरा छाया है, जिससे विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक सीमित रह गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

इंदौर में 10 दिन में 9 हजार से ज्यादा वाहनों की बुकिंग, त्योहारी रौनक

इंदौर में त्योहारी सीजन के दौरान 9,500 से अधिक वाहनों की बुकिंग दर्ज हुई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में खास रौनक देखी गई है।

दीपावली से पहले 1 नवंबर को 22 घंटे का शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र, करें खरीदारी

1 नवंबर 2026 को दीपावली से पहले 22 घंटे तक शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दौरान सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है।

रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह को ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

रामपुर में आजम खान को ED ने जेल से रिहाई के बाद गिरफ्तार किया। उनके बेटे अब्दुल्लाह को रिहा कर दिया गया। समर्थकों ने हंगामा किया।

भाजपा का विपक्ष पर तंज: राहुल गांधी को बनाए रखें जीवनभर ‘मॉक प्रधानमंत्री’

भाजपा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को जीवनभर मॉक प्रधानमंत्री बनाकर रखा जाए। विपक्ष के जन महाभियोग पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया।

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया वार, कहा- विरोध नहीं अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि अवरोध पक्ष बन गया है। उन्होंने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बिहार में जीते दोनों निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने BJP का समर्थन किया

बिहार में निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा का समर्थन किया। इससे विधान परिषद में भाजपा और NDA की ताकत बढ़ी है।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में मां ने छह साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से लगा दी छलांग, दोनों की मौत

पिंपरी-चिंचवड़ में मां-बेटे की 18वीं मंजिल से गिरने से मौत की घटना ने इलाके को हिला दिया है। पुलिस जांच में गैलरी से जूते मिले हैं।