0:00
0:00 left
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर;भारतीय ओलपिक संघ ने जताया खेद
पेरिस ओलंपिक के कुश्ती इवेंट के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट अयोग्य क़रार कर दी गई हैं.विनेश फोगाट का वजन ज्यादा पाए जाने पर उन्हें पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य करार दिया गया है. विनेश का भार तय वजन से कुछ ग्राम अधिक पाया गया है.

भारतीय ओलंपिक संघ ने बयान जारी कर कहा- ”बहुत ही खेद के साथ भारतीय दल को यह बताना पड़ रहा है कि विनेश फोगाट को 50 किलो भार वर्ग कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है.टीम के रात भर मेहनत करने के बाद भी विनेश का भार 50 किलो से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया है.भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा है कि भारतीय दल इस पर और कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा. भारतीय दल आपसे यह अनुरोध करता है कि आप विनेश की निजता की इज्जत करें.
👉 यह भी पढ़ें:
- Brij Bhushan Sharan Singh को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोलीं विनेश फोगाट- हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, जारी रहेगी लड़ाई
- विनेश फोगाट का बड़ा बयान, कहा- बृजभूषण के उत्पीड़न की शिकार छह पीड़ितों में वे भी शामिल
- विनेश फोगाट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह-आप धोखाधड़ी कर ओलंपिक में गए थे, भगवान ने दे दी सजा
- विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी
- विनेश फोगाट पहुंचीं शंभू बॉर्डर
- सिल्वर मेडल की अपील खारिज होने के बाद विनेश फोगाट ने बयां किया दर्द, सोशल मीडिया पर शेयर किया लेटर…



