विनेश फोगाट को अब नहीं मिलेगा कोई मेडल, 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण किया डिस्क्वालीफाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पेरिस। भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। स्टार पहलवान विनेश फोगाट 2024 पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। वह फाइनल में पहुंच गई थीं, लेकिन अब वह पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं। इसका मतलब साफ है कि विनेश फोगाट आज 50 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में नहीं उतर पाएंगी। मात्र 100 ग्राम ज्यादा वजन के चलते उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया है।

इस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने तमाम अनुमानों के उलट दो दमदार प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर पेरिस ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। पिछली दो ओलंपिक की निराशा और पिछले दिनों रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से लंबे विवाद से उभरी मानसिक परेशानी को पीछे छोड़ते हुए विनेश ने पहले राउंड में पिछली ओलंपिक्स चैंपियन को शिकस्त दी थी।

रिपोर्ट्स कह मानें तो इस बात का पता विनेश को पहले ही पता चल गया था। यही वजह है कि वह बाउट के बाद सीधे स्कीपिंग करने चली गई थीं, जिससे वेट को मैनेज किया जा सके, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनका 100 ग्राम वेट अधिक होना ही भारत की सारी उम्मीदों पर भारी पड़ गया।

सुसाकी को हराकर रचा था इतिहास
पहले ही राउंड में विनेश के सामने जापान की रेसलर वाई सुसाकी थीं। पचास किलोग्राम भार वर्ग में सुसाकी ने तोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। मगर इससे भी बड़ी बात यह थी कि इस वर्ल्ड नंबर वन रेसलर ने इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू करने के बाद से कोई मुकाबला गंवाया नहीं था। सुसाकी ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप्स से ओलंपिक्स तक कुल 13 बार फाइनल खेला था और हर बार गोल्ड मेडल लेकर ही लौटी थीं। विनेश के खिलाफ पहले टाइम पीरियड में सुसाकी ने एक अंक बनाकर बढ़त ली। विनेश को इस दौरान कोई अंक नहीं मिला। सुसाकी ने दूसरे पीरियड में भी एक अंक जुटाया। विनेश ने अपनी एक मजबूत पकड़ के जरिए दो टेक्निकल पॉइंट्स अर्जित किए। मुकाबला कांटे का चल रहा था मगर अंकों में बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। विनेश ने आखिरी लम्हों में एक अंक जुटाकर यह कुश्ती 3-2 से जीत ली।

क्वार्टर फाइनल में ओक्साना को हराया

क्वॉर्टर फाइनल में विनेश का सामना यूक्रेन की ओक्साना लिवाच से हुआ। ओक्साना यूरोपियन चैंपियन रह चुकी हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में भी ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। विनेश ने इस मुकाबले में शुरू से दबदबा बनाया और जीत हासिल कर ली।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी, खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मीरा कुमार स्पीकर बनेंगी और खरगे पेश करेंगे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव। 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर जन-महाभियोग होगा।

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच

अमेठी के शरद पूर्णिमा मेले में खस्ता खाने से 17 लोग बीमार, 102 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों की जांच जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन की 12वीं गिरफ्तारी हुई है। बैंक खातों की जांच जारी है और मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: डिजिटल फ्रॉड में लापरवाही पर बैंक देंगे मुआवजा

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल फ्रॉड में बैंकों की जिम्मेदारी तय की। अगर बैंक की गलती से धोखाधड़ी होती है, तो मुआवजा देना होगा।

महापौर जी, चार साल बाद समझ आया, क्यों नहीं होते जनता के काम, अधिकारी नहीं सुनते तो आप क्या कर रहे थे?

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में जनता की समस्याएं अनसुलझी रहीं। अधिकारियों की लापरवाही और लंबित फाइलों ने जनता को निराश किया।

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध में एंबुलेंस हादसा हुआ, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से गर्भवती महिला समेत 10 की मौत हुई। दुर्घटना थारपारकर जिले के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुई।

एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा, केदारनाथ मंदिर में किया था दर्शन

सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दर्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कड़ा फतवा जारी किया है। उन्होंने इस्लामी शरीयत के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मार डाला

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने पत्नी को सिलबट्टा से मारा। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में तेज रिकवरी: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी 22,936 पार

शेयर बाजार में तेज रिकवरी के साथ सेंसेक्स 905 अंक उछला और निफ्टी 22,936 को पार कर गया। बाजार में तेजी के कारणों और प्रभावों की पूरी जानकारी।

सिम्पलेक्स की जमीन के लिए हाईकोर्ट जा रहा है सहकारिता विभाग, कोर्ट में हारने के बाद कलेक्टर ने दिखाई थी सख्ती

सिम्पलेक्स जमीन विवाद में सहकारिता विभाग हाईकोर्ट जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा और भूमाफियाओं पर कार्रवाई तेज की।